UPPSC Admit card 2025: उत्तर प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission/UPPSC) प्रीलिम्स के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाले हैं। इन एडमिट कार्ड्स को अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना ओटीआर नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ 2025 के लगभग 210 पदों पर भर्ती होनी है। ये परीक्षा 12 अक्टूबर को कराई जाएगी।
UPPSC Admit card (iStock)
अक्तूबर के पहले हफ्ते में कभी भी यूपीपीएससी के एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। परीक्षा के लिए 75 जिलों में 1435 केंद्र बनाए गए हैं।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि डालें और कैपचा दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और फिर स्क्रीन पर आपको अपना एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके अपने पास रख लें।
यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा राज्य की सेवाओं में अफसर बनने का एक शानदार रास्ता है। इसके जरिये नायब तहसीलदार, डिप्टी एसपी, बीडीओ, एसडीएम और अन्य प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्तियां होती हैं। लाखों अभ्यर्थी हर साल इस परीक्षा में शामिल होते हैं। इस साल भी इसके लिए रिकॉर्ड संख्या में आवेदन हुए हैं।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा केंद्र का पता व नाम, परीक्षा की तारीख और समय देख सकते हैं। इसके अलावा कुछ जरूरी निर्देश भी इसमें दिए गए होंगे। परीक्षा केंद्र में सिर्फ वही उम्मीदवार प्रवेश कर सकेंगे, जिनके पास एडमिट कार्ड और कोई भी वैध पहचान पत्र होगा। साथ ही ये परीक्षा तीन चरणों में होगी- प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू।
