एजुकेशन

UP Board 2026: छात्रों को राहत, प्रैक्टिकल मार्क्स सबमिशन के लिए दोबारा खुलेगी विंडो

UP Board 2026: UPMSP ने कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल अंकों से जुड़े मामले में अहम राहत देते हुए स्कूलों के लिए पोर्टल दोबारा खोलने का फैसला किया है। बोर्ड के अनुसार, 6 और 7 अप्रैल 2026 को स्कूल लंबित प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक अपलोड कर सकेंगे। यह कदम उन छात्रों को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जिनके नंबर समय पर अपलोड न होने के कारण प्रभावित हुए थे।

Image

प्रैक्टिकल मार्क्स सबमिशन के लिए दोबारा खुलेगी विंडो

UP Board 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल अंकों से जुड़े मामले में अहम राहत देते हुए स्कूलों के लिए पोर्टल दोबारा खोलने का फैसला किया है। बोर्ड के अनुसार, 6 और 7 अप्रैल 2026 को स्कूल लंबित प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक अपलोड कर सकेंगे। यह कदम उन छात्रों को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जिनके नंबर समय पर अपलोड न होने के कारण प्रभावित हुए थे।

बोर्ड सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, राज्य के 652 प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्रों पर अंकों की एंट्री में चूक हुई, जिससे करीब 34,637 छात्रों के परिणाम प्रभावित हुए। ऐसे में पोर्टल दोबारा खोलने से इन छात्रों को बड़ी राहत मिली है और अब उनके परिणाम सही तरीके से तैयार किए जा सकेंगे।

इससे पहले प्रैक्टिकल अंकों को जमा करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाया भी गया था। इसके बावजूद कई स्कूल तकनीकी दिक्कतों के कारण निर्धारित समय सीमा में अंक अपलोड नहीं कर पाए। इसी वजह से छात्रों में असमंजस और चिंता का माहौल बन गया था, क्योंकि अंतिम परिणाम थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के अंकों के आधार पर तैयार होते हैं।

समय सीमा के भीतर अंकों को अपलोड करने का निर्देश

बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल तय समय सीमा के भीतर अंकों को अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए। साथ ही, बाहरी परीक्षकों और स्कूल प्रशासन को भी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा गया है।

UPMSP ने चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी समय पर अंक जमा नहीं किए गए, तो संबंधित स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि परिणामों में किसी तरह की देरी के लिए संबंधित संस्थानों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article