एजुकेशन

UP Polytechnic JEECUP 2025: यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

UPJEE JEECUP 2025: यूपी के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूपी पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिए जा रहे हैं। डायरेक्टरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन उत्तर प्रदेश (UP DTE) की तरफ से यूपी जेईई 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जो कैंडिडेट्स UP Polytechnic College में दाखिला लेना चाहते हैं वो आवेदन कर सकते हैं।

Image

यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन 2025

Photo : Times Now Digital

UP Polytechnic College Admission UPJEE JEECUP 2025: डायरेक्टरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन उत्तर प्रदेश (UP DTE) की तरफ से यूपी जेईई 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। यूपी पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिए जा रहे हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जो कैंडिडेट्स UP Polytechnic College में दाखिला लेना चाहते हैं वो आवेदन कर सकते हैं।

यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है। इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 अप्रैल 2025 तक का समय दिय गया है। इसमें रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। ऐसे में छात्र नीचे दिए स्टेप्स से आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

UP JEECUP 2025 Application Process: ऐसे करें आवेदन

  • यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन में रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर LATEST NEWS के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Online Application Form Submission for UPJEE (Polytechnic) Examination 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद Registration Here के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UP JEECUP 2025 UP Polytechnic Admission Apply Hereयहां डायरेक्ट लिंक से आवेदन करें।

JEECUP Application Fee: कितनी है फीस?

यूपी पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए फीस जमा करना बहुत जरूरी है। इसमें एडमिशन के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 300 रुपये है। वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 200 रुपये तय है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article