UP TGT DV Admit Card 2026: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें किस तारीख को होगा डॉक्यूमेट का वेरिफिकेशन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSESC), प्रयागराज ने UP TGT भर्ती 2022 के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। उम्‍मीदवार upessc.up.gov.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UP TGT DV Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSESC), प्रयागराज ने यूपी टीजीटी भर्ती 2022 के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, यह एक जरूरी प्रक्रिया है। कोई भी उम्मीदवार बिना प्रवेश पत्र के यदि निर्धारित स्थल पर जाएगा, तो उसे प्रवेश नहीं मिलेगा। आयोग के आधिकारिक नोटिस में लिखा है, जो उम्मीदवार किसी वजह से पहले आयोजित दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें अब आखिरी मौका दिया गया है। ऐसे उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 10 अगस्त 2026 को किया जाएगा।

UP TGT DV Admit Card 2026

यूपी टीजीटी डीवी एडमिट कार्ड 2026 (Image - upessc.up.gov.in)

इसके अलावा, TGT अंग्रेजी विषय की 557 रिक्तियों से जुड़े 42 उम्मीदवारों का भी दस्तावेज सत्यापन इसी दिन होगा। यह प्रक्रिया फाइनल आंसर की को चुनौती देने से संबंधित इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर याचिका संख्या 9799/2026 के बाद आयोग के फैसले के तहत की जा रही है। इन उम्मीदवारों के दस्तावेज कोर्ट से जुड़ी कार्रवाई के अनुसार जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।

End of Feed