एजुकेशन

UP TET 2026: शादीशुदा लोगों के लिए आया खास नियम, जानें कौन नहीं भर सकेंगे फॉर्म

UP TET 2026 Notification: अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं और UP TET 2026 का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) करीब 5 साल बाद इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रहा है, लेकिन शादी विवाह से जुड़ा एक नया नियम जोड़ दिया है।

Image

UP TET 2026

UP TET 2026 Notification: अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं और UP TET 2026 का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) करीब 5 साल बाद इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रहा है, लेकिन शादी विवाह से जुड़ा एक नया नियम जोड़ दिया है। ऑनलाइन फॉर्म 27 मार्च 2026 से भरे जाएंगे। इस बार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है।

एक से ज्यादा शादी करने वालों पर रोक

आयोग ने इस बार कुछ सख्त नियम लागू किए हैं। जिन पुरुष उम्मीदवारों की एक से अधिक पत्नियां जीवित हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते। इसी तरह, ऐसी महिला उम्मीदवार जिन्होंने ऐसे पुरुष से शादी की है जिसकी पहले से पत्नी है, वे भी परीक्षा के लिए योग्य नहीं होंगी। यानी बहुविवाह करने वाले सभी उम्मीदवारों पर यह नियम समान रूप से लागू होगा।

आवेदन और परीक्षा तिथि, UP TET 2026 Exam
आवेदन शुरू27 मार्च 2026
अंतिम तिथि26 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि2, 3 और 4 जुलाई 2026
क्या मिल सकती है छूट?

इस नियम में केवल एक ही स्थिति में राहत मिल सकती है- अगर राज्यपाल किसी विशेष मामले में अनुमति दें। इसके अलावा किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी।

परीक्षा पास करना ही नौकरी नहीं

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि TET पास करने का मतलब नौकरी मिलना नहीं है। अंतिम चयन के समय उम्मीदवार की योग्यता और दस्तावेजों की पूरी जांच की जाएगी। इसलिए फॉर्म भरने से पहले सभी नियम ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

गलत जानकारी देने पर सख्त कार्रवाई, UP TET 2026 Hindi

अगर कोई उम्मीदवार गलत या झूठी जानकारी देकर फॉर्म भरता है, तो उसका परिणाम रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही प्रमाणपत्र भी जब्त किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

OMR शीट की दोबारा जांच नहीं, UP TET 2026 OTR

परीक्षा के बाद OMR शीट की दोबारा जांच या रीचेकिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी। आयोग के अनुसार, मूल्यांकन पूरी तरह मशीनों द्वारा सटीक तरीके से किया जाता है, इसलिए पुनर्मूल्यांकन की जरूरत नहीं होती।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article