UP Special Educator Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में स्पेशल एजुकेटर के पद पर नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश रोजगार संगम (Sewayojan) पोर्टल के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा विभाग में आउटसोर्सिंग के आधार पर स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2026 की जानकारी जारी की गई है। इस भर्ती के तहत आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिलों में नियुक्ति का मौका दिया जा रहा है। जानें इस नौकरी के लिए कौन कर सकता है आवेदन
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के लिए करें आवेदन
नौकरी के बारे में
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं और उत्तर प्रदेश रोजगार संगम पोर्टल पर पहले से रजिस्टर्ड हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदन के लिए कोई फीस नहीं
इस भर्ती में किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी समेत सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में शिक्षकों के 15 हजार से अधिक पदों पर निकली सीधी भर्ती, देखें आवेदन की तारीखें और पूरा शेड्यूल
कितनी उम्र होनी चाहिए?
UP Special Educator Recruitment 2026 के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
स्पेशल एजुकेटर पद के लिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:
- बैचलर डिग्री इन एजुकेशन यानी B.Ed.
- स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा (HI)
- स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा (VI)
यहां HI और VI विशेष शिक्षा से जुड़े पाठ्यक्रमों की जानकारी है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता को भर्ती की आधिकारिक शर्तों से जरूर मिला लें।
किन जिलों में होगी भर्ती?
जारी जानकारी के अनुसार स्पेशल एजुकेटर की यह आउटसोर्सिंग भर्ती उत्तर प्रदेश के चार जिलों से जुड़ी है। इनमें आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी शामिल हैं। इन जिलों में माध्यमिक शिक्षा विभाग से संबंधित जरूरत के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
