एजुकेशन

UP School Winter Vacation: गाजियाबाद से गोरखपुर तक सर्दी का सितम जारी, क्या बढ़ जाएंगी स्कूलों में विंटर वेकेशन

UP School Winter Vacation 2025: उत्तर भारत में सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन यूपी के स्कूलों में 15 जनवरी से कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल खुलने वाले हैं। अभी तक विंटर वेकेशन बढ़ने का आदेश जारी नहीं हुआ है।

Image

UP School Winter Vacation 2025

UP School Winter Vacation 2025: उत्तर भारत में सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी ठंड से राहत मिलती है नजर नहीं आ रही है। ठंड से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कोहरे और बारिश की दोहरी मार से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में कई स्थानों पर आज घन कोहरा छाए रहने की संभावना है लेकिन यूपी के स्कूलों में 15 जनवरी से कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल खुलने वाले हैं। अभी तक विंटर वेकेशन बढ़ने का आदेश जारी नहीं हुआ है।

Winter Vacation in UP Schools

बता दें कि यूपी में सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त, CBSE, ICSE व अन्य समस्त बोर्ड के हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक दिनांक 31 दिसम्बर, 2024 से 14 जनवरी, 2025 तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की गई थी और 15 जनवरी को स्कूलों को खोलने के लिए कहा गया था।

Ghaziabad School closed: गाजियाबाद में आदेश जारी

गाजियाबाद जिला प्रशासन ने सर्दी को देखते हुए क्लास 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को 18 जनवरी 2025 तक बंद रखने का आदेश दिया है। यह छुट्टी स्कूल स्टाफ के लिए नहीं है। 19 जनवरी का रविवार है, ऐसे में 20 जनवरी 2025 से खुलने की उम्मीद है।

Gorakhpur School Holiday: गोरखपुर में ठंड का कहर

गोरखपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने जनपद के कक्षा एक से 12वीं तक के समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त व निजी विद्यालय 13 से 15 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article