UP School Closed due to heavy rainfall: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते कई जिलों में प्रशासन ने स्कूल बंद करने के आदेश दे दिए हैं। UP के कई जिलों में बारिश के बाद स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। गंगा, यमुना, मंदाकिनी और सरयू नदी बारिश के चलते उफान पर हैं। कई जिलों में जनजीवन अस्त व्यस्त है। जिसके बाद मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र, चित्रकूट, ललितपुर, भदोही और प्रयागराज में स्कूल बंद करने का फैसला किया है। प्रशासन ने अगले आदेश तक छुट्टी की घोषणा की है।
यूपी में बारिश से कहां कहां स्कूल बंद
भदोही में लगातार बारिश से कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूल आज बंद रखने का आदेश दिया गया है। परिषदीय स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहकर विभागीय कार्य करेंगे। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने आदेश जारी किया है। इसके अलावा मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र, चित्रकूट, ललितपुर और प्रयागराज में स्कूल बंद करने का फैसला किया है। प्रशासन ने अगले आदेश तक छुट्टी की घोषणा की है।
बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त
सोनभद्र में बारिश,जलजमाव के चलते आज स्कूल बंद रहेंगे। कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित। डीएम के निर्देश पर BSA ने जारी किया आदेश। यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। वहीं मिर्जापुर में भारी बारिश के चलते आज सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय छात्रों के लिए बंद रहेंगे।
बता दें कि जिले में पिछले दो दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। हालांकि, परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक स्कूल में उपस्थित रहेंगे। बच्चों की सुरक्षा और जलभराव के कारण उत्पन्न कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके और विद्यालय परिसर की व्यवस्था बनी रहे। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी कि प्रयागराज समेत आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।
