UP School Closed, Winter Vacation Extended In UP, Noida, Greater Noida School: उत्तर भारत में सर्दी का सितम (UP School Closed) जारी है। यहां लगातार तापमान में गिरावट और घने कोहरे के चलते सर्दी ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर (Noida School Closed) दिए हैं। देश के कई इलाकों में जीरो डिग्री तापमान तो कहीं माइनस में पारा दर्ज किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर के चलते कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। जिसके चलते कई जिलों के स्कूलों में छुट्टियां आगे बढ़ा दी गई हैं। हाल ही में गौतमबुद्ध नगर के जिला प्रशासन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्कूलों में छुट्टियां 8 जनवरी से बढ़ाकर 15 जनवरी कर दिया है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या कल 12 जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे। कल स्कूल बंद हैं या नहीं? 12 जनवरी को स्कूल में छुट्टी है या नहीं? क्या कल यूपी के स्कूल बंद हैं? क्या कल नोएडा के स्कूल बंद हैं? यहां देखें।
UP School Closed: यूपी के इस जिले में बढ़ गई सर्दी की छुट्टियां
School Closed In Noida: 15 जनवरी तक बंद रहेगे नोएडा के स्कूल
कड़ाके की सर्दी के चलते गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक स्कूलों में 15 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। इससे पहले यहां 10 जनवरी तक छुट्टियां थी। वहीं अब इसे बढ़ाकर 15 जनवरी कर दिया गया है। प्रशासन ने मौसम को देखते हुए यह निर्णय लिया है। ध्यान रहे जिला प्रशासन का यह आदेश जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा। यदि कोई स्कूल इसका उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
School Closed In Noida: ट्वीट कर दी जानकारी
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गौतमबुद्धनगर की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर महोदय के द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में घने कोहरे एवं अत्यधिक सर्दी के दृष्टिगत जनपद गौतमबुद्धनगर में संचालित समस्त बोर्ड (सी०बी०एस०ई० / आई०सी०एस०ई० / आई०बी० / यूपी बोर्ड व अन्य) से मान्यता प्राप्त विद्यालयों (कक्षा नर्सरी से 08 तक) में दिनांक 15.01.2026 तक अवकाश रहेगा। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाये।
