UP Scholarship 2026: ग्रेजुएशन के छात्रों के लिए यूपी की यह स्कॉलरशिप है खास, पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी आर्थिक तंगी

UP Scholarship 2026: यूपी सरकार द्वारा हर साल ग्रेजुएशन की शिक्षा प्राप्त करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को वित्त सहायता प्रदान के लिए स्कॉलरशिप निकाली जाती है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं।

UP Scholarship 2026: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के होनहार और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए हर साल स्कॉलरशिप योजना लाती है। इसी कड़ी में स्नातक यानी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए UP पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 एक बेहद लाभकारी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण किसी भी छात्र की उच्च शिक्षा में रुकावट न आने देना है। अगर आपने भी 12वीं पास की है और आप ग्रेजुएशन की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है। आप भी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं और आगे की पढ़ाई बिना परेशान हुए प्राप्त कर सकते हैं।

UP Scholarship 2026

UP Scholarship 2026 (Photo - AI)

स्कॉलरशिप के तहत मिलेगा इतना लाभ

इस योजना के अंतर्गत जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक वर्ग के ग्रेजुएशन के छात्रों को हर साल 12,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह राशि छात्र के कोर्स के आधार पर तय होती है, जिसमें शिक्षण शुल्क और परीक्षा फीस की वापसी भी शामिल होती है। यह पूरी रकम सीधे लाभार्थी छात्र के बैंक खाते में भेजी जाती है।

End of Feed