UP Sanskrit Board 10th Result 2026 Declared On upmssp.com: उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद (UPMSSP) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर (UP Sanskrit Board 10th Result 2026) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmssp.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (UP Sanskrit Board 10th Result) सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। बता दें लखनऊ बोर्ड संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं प्रदेशभर में 19 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्य के कुल 241 केंद्रों पर निर्धारित थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
UP Sanskrit Board 10th Result 2026 Declared: यहां आप यूपी संस्कृत बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
UP Sanskrit Board 10th Result 2026: कन्नौज की सृष्टि ने किया टॉप
यहां यूपी संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में कन्नौज की छात्रा सृष्टि ने टॉप किया है। उन्होंने यहां 94.43 पर्सेंट मार्क्स प्राप्त किए हैं। जबकि प्रतापगढ़ की खुशबू ने 94.29 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त किए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर मुलायम सिंह और चौथे नंबर पर प्रियंका हैं। उन्होंने 93.29% मार्क्स प्राप्त किए हैं। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: गर्मी का सितम! दिल्ली एनसीआर, नोएडा और गाजियाबाद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कब से हैं
UP Sanskrit Board 10th Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले upmssp.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP Sanskrit Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UP Sanskrit Board 10th Result: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
- छात्र का नाम
- माता पिता का नाम
- रोल नंबर
- डेट ऑफ बर्थ
- विषयवार मार्क्स
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
UP Board Sanskrit 10th Result: पास होने के लिए इतने मार्क्स
यूपी संस्कृत बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। जबकि दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी।
यूपी संस्कृत बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में छात्रों का कुल पास पर्सेंटेज 95.68% दर्ज किया गया था। जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 96.64% देखने को मिला है।
