UP Principal Vacancy 2026: आवेदन शुरू होने से पहले नए नियमों पर बवाल, शिक्षकों ने हाईकोर्ट का रुख किया

उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भर्ती शुरू होने से पहले ही मामला विवादों में आ गया है। 8 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने हैं, लेकिन नए नियमों को लेकर शिक्षकों के एक वर्ग ने आपत्ति जताई है।

UP Principal Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भर्ती शुरू होने से पहले ही मामला विवादों में आ गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से करीब 13 साल बाद इस भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 8 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने हैं, लेकिन नए नियमों को लेकर शिक्षकों के एक वर्ग ने आपत्ति जताई है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 1172 और प्रधानाध्यापक के 1475 पदों पर भर्ती होनी है।

UP Principal Vacancy 2026

UP प्रधानाचार्य भर्ती 2026 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

UP Principal Vacancy 2026 Eligibility - भर्ती के नए नियमों में परास्नातक स्तर पर कम से कम 50 प्रतिशत अंक और बीएड जैसी योग्यता को लेकर सबसे ज्यादा विरोध सामने आया है। शिक्षकों का कहना है कि इस शर्त के कारण ऐसे कई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं, जिनकी नियुक्ति पहले से अलग नियमों के तहत हुई है।

End of Feed