एजुकेशन

UP SI ASI Result 2026 OUT: यूपी पुलिस एसआई, एएसआई परीक्षा का परिणाम जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UP SI ASI Result 2026 Released: यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और एएसआई भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने SI, ASI (क्लर्क) और ASI (अकाउंट्स) भर्ती-2023 के अंतिम परिणाम घोषित किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Image

यूपी पुलिस एसआई, एएसआई परीक्षा का परिणाम जारी

UP SI ASI Result 2026 Declared: यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और एएसआई भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने SI, ASI (क्लर्क) और ASI (अकाउंट्स) भर्ती-2023 के अंतिम परिणाम घोषित किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

यह भर्ती प्रक्रिया पुलिस विभाग के गोपनीय, लिपिक और लेखा पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। सभी चरणों—लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), टाइपिंग टेस्ट और स्टेनोग्राफी टेस्ट - को पूरा करने के बाद बोर्ड ने अंतिम मेरिट सूची जारी की है।

कितने पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 921 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इनमें सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय) के 268 पद, एएसआई (क्लर्क) के 449 पद और एएसआई (अकाउंट्स) के 204 पद शामिल हैं। जारी किए गए परिणाम में चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर पीडीएफ फाइल में दिए गए हैं।

अगर इस भर्ती की प्रक्रिया की बात करें, तो लिखित परीक्षा 2 नवंबर 2025 को आयोजित हुई थी, जिसका परिणाम 10 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया। इसके बाद टाइपिंग टेस्ट 21 और 22 फरवरी 2026 को हुआ, जबकि स्टेनोग्राफी टेस्ट 28 फरवरी 2026 को लिया गया। अब 26 मार्च 2026 को फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

रिजल्ट कैसे देखें?

उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां “Top Notices” सेक्शन में दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद खुलने वाली पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें। अगर आपका नाम सूची में है, तो आपका चयन हो चुका है। भविष्य के लिए रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा।

रिजल्ट के साथ ही श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं। अब चयनित अभ्यर्थियों को आगे मेडिकल जांच और चरित्र सत्यापन (वेरिफिकेशन) की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बारे में जानकारी बोर्ड जल्द ही नोटिस या ईमेल के माध्यम से देगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article