एजुकेशन

UP Police SI Answer Key 2026: जल्द जारी हो सकती है यूपी पुलिस एसआई परीक्षा की आंसर की, uppbpb.gov.in से कर सकेंगे डाउनलोड

UP Police SI Answer Key 2026: 14 और 15 मार्च को आयोजित हुई यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब प्रोविजनल आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। UPPRPB द्वारा जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की जा की जाएगी, जिसके माध्यम से छात्र अपने संभावित अंकों की गणना कर पाएंगे।

Image

जल्द जारी हो सकती है यूपी पुलिस एसआई परीक्षा की आंसर की (फोटो - कैनवा)

UP Police SI Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ने राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में यूपी पुलिस एसआई (UP Police SI Exam 2026) का आयोजन किया था। परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार UP Police SI Answer Key 2026 के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी पुलिस बोर्ड द्वारा जल्द एसआई परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जिसे उम्मीदवार uppbpb.gov.in से आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।

संभावित अंकों की गणना

एक बार यूपी पुलिस एसआई आंसर की 2026 के जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने आंसर को इवैल्युएट कर पाएंगे और संभावित अंकों की गणना कर पाएंगे। इसके साथ ही यदि कोई उम्मीदवार आंसर की से असंतुष्ट है तो वह आब्जेक्शन प्रक्रिया पूरी कर उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

UP Police SI Answer Key 2026 कैसे करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश पुलिस बोर्ड द्वारा एक बार जारी करने के बाद लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो कर यूपी पुलिस एसआई आंसर की 2026 डाउनलोड कर पाएंगे।

1. पुलिस एसआई आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के होमपेज पर UP Police SI Answer Key 2026 का लिंक नजर आएगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करने पर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

4. यहां आपको लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी है और सबमिट करना है।

5. अब आपकी प्रोविजनल आंसर की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

6. उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।

आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार ऑब्जेक्शन विंडो खुलने पर प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

कितने पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा

UPPRPB ने यूपी पुलिस में एसआई के कुल 4543 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। इसमें सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) के कुल 4242 पद हैं, सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) महिला के कुल 106 पद है। प्लाटून कमांडर/सब इंस्पेक्टर के कुल 135 पद और एसआई/प्लाटून कमांडर (स्पेशल सिक्योरिटी फॉर्स) के 60 पद शामिल है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article