UP Police Constable Question Paper 2024, Up Police Constable Exam PDF Downlod: यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए पहली पाली की परीक्षा समाप्त हो (UP Police Constable Question Paper) चुकी है। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित की गई थी। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की (UP Police Constable Paper Analysis) गई थी। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया था। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक (UP Police Constable Question Paper PDF Download) निर्धारित है। यहां उम्मीदवारों को एग्जाम से ठीक 2 घंटे पहले सेंटर पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
वहीं पेपर के कठिनाई के स्तर की बात करें तो लखनऊ अयोध्या, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, वाराणसी, गाजियाबाद के परीक्षा केंद्रों से निकले अभ्यर्थियों का कहना है कि पेपर का स्तर आसान से मध्यम था। वहीं कई उम्मीदवारों ने पेपर का स्तर औसत बताया है।
UP Police Constable Exam: पेपर का लेवल आसान से मध्यम
उत्तर प्रदेश के अयोध्या के परीक्षा केंद्र से निकले अभ्यर्थी आदित्य कुमार मिश्रा ने बताया कि पेपर बहुत बेहतर तरीके से हुआ। पेपर का लेवल आसान से मध्यम रहा है। यहां की जो भी प्रशासन की व्यवस्था है वो बिल्कुल सुदृढ़ है। यहां जो भी लोग लगे थे उन्होंने बहुत सहयोग किया है।UP Police Constable Question Paper 2024
यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 24, 25, 30 और 31 तारीख को भी आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के 67 जिलों के 1167 केंद्रों पर निर्धारित है। ऐसे में अभ्यर्थी लगातार फर्स्ट शिफ्ट के एग्जाम का पैटर्न व कठिनाई का स्तर जानने के लिए उत्सुक हैं।UP Police Constable Question Paper 2024 PDF: जनरल नॉलेज के ज्यादा सवाल
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा फर्स्ट शिफ्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की मानें तो यहां जनरल नॉलेज व न्यूमेरिकल एंड मेंटल एबिलिटी से अधिक सवाल पूछे गए हैं। न्यूमेरिकल के कई सवाल अभ्यर्थियों को उलझाने वाले थे। यहां आप सभी प्रश्नों पर एक एक कर नजर डाल सकते हैं।UP Police Constable Exam Pattern 2024: 300 मार्क्स के 150 प्रश्न
यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में कुल 300 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे गए हैं। जिसमें जनरल नॉलेज (GK) से 76 मार्क्स के 38 प्रश्न, जनरल हिंदी (General Hindi) से 74 मार्क्स के 37 प्रश्न, न्यूमेरिकल एंड मेंटल एबिलिटी (Numerical And Mental Ability) से 76 मार्क्स के 38 प्रश्न, मेंटल एप्टीट्यूड (Mental Aptitude/IQ/Reasoning Ability) से 74 मार्क्स के 37 प्रश्न शामिल हैं। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया गया था। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के 0.50 मार्क्स काटे जाएंगे।UP Police Constable Marking Scheme: प्रश्नों की संख्या
| Subject | Total Number Of Question | Marks |
| GK | 38 | 76 |
| GENERAL HINDI | 37 | 74 |
| NUMERICAL AND MENTAL ABILITY | 38 | 76 |
| MENTAL APTITUDE/IQ/REASONING ABILITY | 37 | 74 |
