UP Police PET Admit Card: यूपी पुलिस SI भर्ती का फिजिकल टेस्ट 15 जून से, एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

UP Police DV and PET Admit Card released: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं शारीरिक मानक परीक्षण के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

UP Police DV and PET Admit Card released: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड के अनुसार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों की अभिलेखों की संवीक्षा (Document Verification) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test) की प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू होने जा रही है।

UP Police PET Admit Card: यूपी पुलिस पीईटी एडमिट कार्ड
UP Police PET Admit Card: यूपी पुलिस पीईटी एडमिट कार्ड

यह प्रक्रिया प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। भर्ती बोर्ड ने इसके लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.siupexam25.com पर उपलब्ध करा दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, वे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसमें अंकित सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें। किसी भी प्रकार की त्रुटि या असुविधा से बचने के लिए समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लेना उचित होगा।

End of Feed