UP Police Constable 2022: खत्म हुआ इंतजार! यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता व चयन प्रक्रिया

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Nov 10, 2022, 03:11 PM IST

UP Police Constable 2022 Recruitment: यूपी पुलिस कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के कांस्टेबल के 26 हजार से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

UP Police Constable Vacancy 2022: यूपी पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से यूपी पुलिस कांस्टेबल के 26 हजार से अधिक पद और फायरमैन के सैकड़ो पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि पुलिस विभाग ने अभी इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी नहीं (UP Police constable 2022 Notification) किया है। उम्मीद है कि 15 नवंबर तक अधिसूचना जारी कर दिया जाएगा।

UP POLICE Constable Vacancy 2022

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022

यह उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है, जो लंबे समय से कांस्टेबल की भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद निर्धारित समयानुसार अभ्यर्थी अपना आवेदन कर सकेंगे।

End of Feed