UP Police Constable PET 2026: बारिश के कारण बदले परीक्षा केंद्र और तारीखें, अभ्यर्थी नोट कर लें नई डिटेल

UPPRPB ने PET के परीक्षा केंद्रों और तारीखों से जुड़ी नई सूचना जारी की है, जिसके अनुसार, बारिश और परीक्षा ग्राउंड में जलभराव की स्थिति को देखते हुए कुछ केंद्रों और तारीखों में बदलाव किया गया है।

UP Police Constable PET 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आज 1 अक्टूबर 2026 को PET के परीक्षा केंद्रों और तारीखों से जुड़ी नई सूचना जारी की है, जिसमें बताया गया है कि बारिश और परीक्षा ग्राउंड में जलभराव की स्थिति को देखते हुए कुछ केंद्रों और तारीखों में बदलाव किया गया है। बोर्ड की सूचना के अनुसार 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ, 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली, 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी और 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में शारीरिक दक्षता परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा रही है।

UP Police Constable PET 2026

UP Police Constable PET 2026 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

कुछ परीक्षा केंद्रों पर PET की तारीख आगे बढ़ा दी है। (upprpb) 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर और 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए नई तारीखों की जानकारी बोर्ड ने दी है। इनमें 1 अक्टूबर को प्रस्तावित परीक्षा 8 अक्टूबर 2026 को कराई जाएगी। वहीं 3 अक्टूबर से निर्धारित परीक्षा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली का परीक्षा केंद्र बदलकर पुलिस लाइन्स, बरेली कर दिया है। इस केंद्र के अभ्यर्थियों को संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसमें दिए गए नए केंद्र पर पहुंचना होगा।

End of Feed