UP Police Constable Cut Off 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट (UP Police Constable Result 2024) जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UP Police Constable Cut Off 2024
UP Police Constable Result 2024: अगस्त में हुई परीक्षा
यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 23 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त 2024 को किया गया। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल परीक्षा में लगभग 50.14 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे हैं।
UP Police Constable Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट सितंबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी होगा। बता दें कि कट ऑफ कैंडिडेट्स की कुल संख्या, रिक्तियां और परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल जैसे फैक्टर पर निर्धारित किया जाता है।
| Category | UP Police Constable Expected Cut Off 2024 |
| जनरल | 185 - 195 |
| ओबीसी | 175 - 180 |
| एससी | 150 - 155 |
| एसटी | 115 - 120 |
UP Police Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के योग्य होंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में कांस्टेबल के 60244 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
