एजुकेशन

UP Police Constable Answer Key 2024: कल जारी होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल आसंर-की, बोर्ड ने जारी किया नोटिस

UP Police Constable Answer Key 2024 Release Date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से भी यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UP Police Constable Answer Key 2024

UP Police Constable Answer Key 2024 Release Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की कल यानी 11 सितंबर को जारी कर दी जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 2024 पीडीएफ लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP Police Constable Answer Key 2024: कल आएगी आंसर-की

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 23 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त 2024 को किया गया। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की कल यानी 11 सितंबर को जारी कर दी जाएगी। आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

How to download UP Police Constable Answer Key 2024

  • यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कांस्टेबल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Constable Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट

यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट सितंबर के आखिरी या अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के योग्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article