एजुकेशन

Education News Today: मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, जानें योगी सरकार का क्या है लक्ष्य

Education News Today: उत्तर प्रदेश के मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को भविष्य में बेहतर शिक्षा मुहैया कराने की दिशा में योगी सरकार काम कर रही है। सरकार की निगरानी में मदरसा शिक्षा बोर्ड भी इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

Image

यूपी मदरसा (image - tnn)

Education News Today: मदरसा शिक्षा को और बेहतर किए जाने की योजना है। अगर आप भी मदरसा बोर्ड के छात्र हैं तो जानें योगी सरकार क्या कर रही है प्लान? मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि, ‘मदरसा शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हमारी योगी सरकार बेहतरीन काम कर रही है’। मदरसा शिक्षा की बेहतरी के लिए लगातार सरकार सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है।

गुणवत्ता युक्त शिक्षा कराई जाएगी मुहैया

उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में 513 मदरसों ने मान्यता खत्म करने के लिए आवेदन किया है। जिसे स्वीकार भी कर लिया गया है। मदरसों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा मुहैया कराने के लिए योगी सरकार तेजी से कार्य कर रही है। जिससे मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराई जा सके। यह योगी सरकार का लक्ष्य है। निश्चित तौर पर ईमानदारी से हम अपने लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं। मदरसा शिक्षा की बेहतरी के लिए जो भी जरूरी कदम उठाने होंगे, वह उठाए जाएंगे।

मदरसा बोर्ड की बैठक

उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को मदरसा बोर्ड की बैठक हुई। इस बैठक में मदरसों के भविष्य के रोडमैप पर चर्चा हुई। हमारी सरकार के संरक्षण में मदरसा बोर्ड बहुत अच्छे तरीके से काम कर रहा है।

513 मदरसों की मान्यता खत्म

बता दें कि मदरसा शिक्षा बोर्ड की 10 सितंबर को बैठक हुई। इस बैठक में 513 मदरसों की मान्यता खत्म की गई। मान्यता खत्म करने के लिए मदरसों की ओर से आवेदन किया गया था। जिसे स्वीकार किया गया। मान्यता खत्म करने के लोग 513 मदरसों के विभिन्न कारण थे।

योगी सरकार में मदरसा शिक्षा बोर्ड के द्वारा करीब 16 हजार मदरसे मान्यता प्राप्त हैं। इनमें कुछ मदरसे अनुदानित मदरसे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मऊ के 10 मदरसों ने मान्यता खत्म करने के लिए बोर्ड को पत्र भेजा था। वहीं, अंबेडकरनगर के 234 मदरसों की मान्यता को समाप्त करने की सिफारिश की गई है।

(IANS इनपुट के साथ)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article