एजुकेशन

UP DElEd Admission 2024: प्राइमरी स्कूलों में टीचर बनने का मौका, यूपी डीएलएड एडमिशन के लिए करें आवेदन

UP DElEd Admission 2024 Application: सरकारी प्राइमरी स्कूलों में टीचर बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश के एग्जामिनेशनल रेगुलेशन ऑथोरिटी की तरफ से यूपी डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार दो साल के UP DElEd Course में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2024 से शुरू होने वाली है।

Image

UP DElEd एडमिशन 2024

Photo : Times Now Digital

UP DElEd Admission 2024 Application: यूपी डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार दो साल के UP DElEd Course में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2024 से शुरू होने वाली है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में टीचर बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाना होगा।

यूपी डीएलएल एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2024 को शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 9 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस एग्जाम के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर 2024 है। इसमें आवेदन करने के बाद प्रिंट लेने के लिए 12 अक्टूबर तक का समय मिला है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से इसमें आवेदन कर सकते हैं।

UP DElEd Admission के लिए ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1: आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर UP DELED 2024 Registration के लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3: अगले पेज पर Registration Here के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

स्टेप 6: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर लेकर रख लें।

UP DElEd Admission 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

एप्लीकेशन पीस

यूपी डीएलएड कोर्स में आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस जमा करना होगा। इसमें जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए फीस 700 रुपये है। वहीं, एससी और एसटी के लिए 500 रुपये आवेदन फीस निर्धारित है। जबकि, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार 200 रुपये में आवेदन कर सकते हैं। फीस का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई?

UP DElEd कोर्स का ही पुराना नाम बीटीसी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 35 साल से कम होनी चाहिए। इसके लिए उम्र की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article