UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट, परीक्षा में शामिल होने से पहले जरूर देखें

UPMSP ने बोर्ड परीक्षा 2027 के परीक्षा केंद्रों को लेकर जरूरी जानकारी दी है। परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति में साफ किया गया है कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया के दूसरे चरण में अब नए परीक्षा केंद्र जोड़ने का प्रावधान नहीं है।

UP Board 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने बोर्ड परीक्षा 2027 के परीक्षा केंद्रों को लेकर जरूरी जानकारी दी है। परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति में साफ किया गया है कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया के दूसरे चरण में अब नए परीक्षा केंद्र जोड़ने का प्रावधान नहीं है। ऐसे में जिलों की ओर से अनुमोदित परीक्षा केंद्रों की सूची में नए केंद्र शामिल नहीं किए जा सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव कार्यालय, प्रयागराज की ओर से 21 नवंबर 2026 को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, 16 नवंबर 2026 को परीक्षा केंद्र निर्धारण प्रक्रिया के तहत दूसरे चरण में राज्य स्तर पर आपत्तियां और प्रत्यावेदन मांगे गए थे।

UPMSP UP Board New Notice about exam Center

यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट

इस चरण में सभी तरह की शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा। परिषद के अनुसार, केवल दो तरह की गड़बड़ियों को दूर किया जाएगा। इनमें पहली शिकायत परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थियों के बीच की दूरी से जुड़ी होगी। वहीं, दूसरी शिकायत ऐसे केंद्रों के आवंटन को लेकर होगी, जहां उनकी निर्धारित धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों को आवंटित कर दिया गया है।

End of Feed