UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने एक बार फिर क्लास 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियों को एक बार फिर आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। प्रैक्टिकल परीक्षा देने में पीछे छूटे छात्रों के लिए यह एक अंतिम अवसर है। यदि आप भी किसी कारण की वजह के यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित की गई प्रैक्टिकल परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाएं है, तो अब उसमें शामिल हो सकते हैं और प्रैक्टिकल के नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड ने फिर बढ़ाई प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख (Photo- Canva)
कब तक दे सकते हैं यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी की गई सूचना के अनुसार, 13 फरवरी तक इंटरमीडिएट यानी 12वीं कक्षा के छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा दे सकते हैं। यह उनके के लिए एक और अवसर है। इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षकों ओर प्रधानाचार्यों को 13 फरवरी तक वेबसाइट पर किसी भी तरह से अंक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर यदि किसी छात्र का परीक्षा रिजल्ट प्रभावित होता है तो इसके लिए संबंधित परीक्षक और प्रधानाचार्य उत्तरदायी होंगे।
ये भी पढ़ें - Board Exam Preparation Tips: बोर्ड एग्जाम में टॉप करने की है तैयारी? तो अपना लीजिए ये टिप्स, मजबूत होगी प्रीपरेशन
क्यों बढ़ाई गई प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट
बता दें कि पहले प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट 24 जनवरी से 1 फरवरी थी, लेकिन बारिश और तकनीकी कारणों के चलते कई परीक्षा केंद्रों पर छात्र परीक्षा नहीं दे पाए थे, जिसके चलते डेट आगे बढ़ा कर 2 फरवरी से 9 फरवरी की गई। लेकिन निर्धारित समय सीमा के बीच ऑनलाइन अंक अपलोड न होने व अन्य कारणों के चलते बोर्ड फिर परीक्षा की तिथियों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। अब कक्षा 12वीं के छात्र बोर्ड द्वारा आयोजित की गई प्रैक्टिकल परीक्षा में 13 फरवरी तक बैठ सकते हैं।
कब है यूपी बोर्ड परीक्षा 2026
प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संपन्न होने क बाद यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। बता दें की दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 8.30 से 11.45 की होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे की होगी।
