यूपी बोर्ड ने जारी की प्री बोर्ड और प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख, जानें कब आएगा टाइम टेबल
यूपी बोर्ड ने जारी की प्री बोर्ड और प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख, जानें कब आएगा टाइम टेबल
यूपी बोर्ड ने हाल ही में 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल और प्री बोर्ड परीक्षा की तारीख का ऐलान किया है। जिसके अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षा का पहला चरण 21 जनवरी से 28 जनवरी तक और दूसरा चरण 29 जनवरी से 5 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा। जबकि, प्री बोर्ड परीक्षा 16 जनवरी से 20 जनवरी तक होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में लगभग 58 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें, कक्षा 10वीं में 31,16,485 स्टूडेंट्स और कक्षा 12वीं में 27,50,913 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए इन स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
UP Board 10th, 12th Pre Board and Practical Exam Date 2023: जारी हुई यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल और प्री बोर्ड परीक्षा की डेट, जानिए कब होंगे एग्जाम
बीते सत्र के लिए यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 9 अप्रैल 2022 तक किया गया था। जबकि, इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक चली थी। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 51,92,689 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था। बोर्ड परीक्षा से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
