पीडीएफ रूप में यूपी बोर्ड डेटशीट 2023
पीडीएफ रूप में यूपी बोर्ड डेटशीट 2023
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीख किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। हालांकि, बोर्ड की ओर से इस संबध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं, यूपी बोर्ड प्री बोर्ड परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी तक होगी। प्रैक्टिकल परीक्षा की बात करें तो हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए परीक्षा 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस साल लगभग 58 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। जिसमें, कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए 31,16,458 स्टूडेंट्स और कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए 27,50,871 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर जारी कर दिया जाएगा।
बोर्ड ने हाल ही में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए मॉडल पेपर भी जारी किया है। चूंकि, परीक्षा में अब ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि अभी से तैयारी तेज कर दें। इसके लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अलग अलग विषय के लिए सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Exam Date 2023: वेबसाइट upmsp.edu.in पर आ रहा यूपी बोर्ड का टाइम टेबल, 10वीं और 12वीं छात्रों का इंतजार होगा खत्म
यूपी बोर्ड परीक्षा मे स्टूडेंट्स को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इस परीक्षा की तारीख यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 जारी होने के बाद घोषित की जाएगी। यूपी बोर्ड एग्जाम 2023 से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
