UP Board Date Sheet: यूपी बोर्ड टाइम टेबल पीडीएफ फॉर्मेट में होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UP Board Date Sheet: यूपी बोर्ड टाइम टेबल पीडीएफ फॉर्मेट में होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UP Pre Board and Practical Date: यूपी बोर्ड टाइम टेबल पर बड़ा अपडेट, जारी हुई प्रैक्टिकल और प्री बोर्ड की डेट
UP Board Exam Date एक बार जारी होने के बाद आप इसे upmsp.edu.in से देख व डाउनलोड कर सकेंगे। इस साल उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने के लिए 58 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। बता दें, हर साल सबसे ज्यादा इसी बोर्ड से छात्र परीक्षा देते हैं, इस बार कुल 58,67,329 छात्रों में से 10वीं कक्षा के 31,16,458 छात्र और 12वीं कक्षा के 27,50,871 छात्र यूपी बोर्ड फाइनल परीक्षा के लिए रजिस्टर हैं।
UPMSP द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा के लिए मॉडल परीक्षा के प्रश्न जारी किए गए हैं, जिन्हें upmsp.edu पर से डाउनलोड किया जा सकता है, आपको अभी से इन मॉडल पेपर को देखना चाहिए और अपनी तैयारी पर फोकस करना चाहिए। जैसे ही डेटशीट जारी हो जाएगी, सबसे पहले आप इस पेज से या टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से इसे देख सकेंगे।
