UP B.Ed Answer Key 2023, UP B.ED JEE Answer Key 2023: यूपी बीएड जेईई परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी ने यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP B.Ed JEE 2023) की आंसर-की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in से यूपी बी.एड जेईई आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आंसर-की चेक कर सकते हैं।
UP BEd JEE Answer Key 2023
UP B.ED JEE Exam 2023: कब हुई यूपी बीएड परीक्षा
यूपी बीएड जेईई पेपर 1 और पेपर 2 परीक्षा का आयोजन 15 जून को किया गया था। पहले पेपर में सामान्य ज्ञान और भाषा से कुल 200 अंको के 100 सवाल पूछे गए। वहीं, दूसरे पेपर में सामान्य अभिरुचि परीक्षण और विषय योग्यता से 200 अंको के 100 सवाल थे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया गया था।
UP B.ED JEE Answer Key 2023: जारी हुई आंसर-की
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल यूपी बीएड जेईई परीक्षा में करीब 4.73 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा का रिजल्ट 30 जून को जारी कर दिया गया था। वहीं, आज यूपी बीएड जेईई पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर-की जारी कर दी गई है। जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download UP B.ED JEE Answer Key 2023
- आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
- फिर यूपी बीएड जेईई आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
UP B.ED JEE 2023: यहां मिलेगा दाखिला
यूपी बीएड जेईई परीक्षा के माध्यम से बीएड कार्यक्रम में दाखिला दिया जाएगा। बीते साल यह परीक्षा राज्य के 75 जिलों में आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 6 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
