UGC NET 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा के लिए आंसर की तैयार कर ली है, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर इन आंसर की को जारी करेगा, इस बीच यूजीसी ने दो बड़े अपडेट जारी कर दिए हैं, जिनके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए।
यूजीसी का पहला अपडेट- UGC NET 2023 News
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने उच्च शिक्षण संस्थानों को फटकार लगाते हुए कहा है कि शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए शुल्क वापसी नीति को सख्ती से अपनाएं। आयोग ने आगे कहा यदि किसी छात्र का प्रवेश रद्द किया गया है तो ऐसे में उच्च शिक्षण संस्थान की ओर से फीस वापस करना चाहिए। इस मामले में कई अभिभावकों से शिकायतें मिल रही हैं। यूजीसी ने कहा यदि ऐसा नहीं होगा तो उसे कार्रवाई करनी पड़ेगी।
यूजीसी का दूसरा अपडेट - UGC NET 2023 Answer Key
University Grants Commission National Entrance Test June 2023 Answer key लगभग तैयार है और इन्हें कभी भी जारी किया जा सकता है। एक बार आंसर की जारी होने के बाद इन्हें यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर चेक किया जा सकता है।
यूजीसी का तीसरा अपडेट - UGC NET Result 2023 News
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर एक नोटिस जारी किया है। इसके मुताबिक सभी यूनिवर्सिटी के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए NET/ SET/ SLET न्यूनतम मानदंड होगा। UGC ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए Ph.D. की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। नये नियम 01 जुलाई 2023 से लागू हो गए हैं।
यह थी ट्विटर पर आई जानकारी “असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए #PhD की अनिवार्यता खत्म! NET एग्जाम होगा मिनिमम क्वालिफिकेशन”

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर एक नोटिस जारी
यूजीसी के नए अपडेट के अनुसार, उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए न्यूनतम योग्यता के रूप में NET या SET या SLET परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। इन परीक्षाओं को पास करने वाले परीक्षार्थियों को कॉलेजों में डायरेक्ट प्रोफेसर पद पर नौकरी दी जाएगी। यह नियम देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और निजी विश्वविद्यालयों में अप्लाई होगा।
