एजुकेशन

Top College in Mumbai: मुंबई में लेना है एडमिशन, तो देखें यहां की टॉप कॉलेज

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 5, 2023, 02:33 PM IST

Top College in Mumbai University: क्या आपको पता है मुंबई की टॉप कॉलेज कौन से हैं? यहां टॉप 10 मुंबई कॉलेज की लिस्ट दी गई है, जिनमें एडमिशन लेकर छात्र अपना करियर सेट कर सकते हैं।

Image

मुंबई में शीर्ष कॉलेज (image - canva)

Best College in Mumbai University: मुंबई के कॉलेज यूनिवर्सिटी में देश विदेश के छात्र एडमिशन चाहते हैं, लेकिन कई नहीं जानते कि मुंबई के टॉप के कॉलेज कौन से हैं, जहां से सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। यहां हम ऐसे में कुछ कॉलेज के नाम बता रहे हैं, जो न सिर्फ मान्यताप्राप्त है, बल्कि ख्यातिप्राप्त भी हैं।

आईआईटी बॉम्बे

IIT Bombay मुंबई का एक ऐसा कॉलेज है, जिसमें एडमिशन के लिए देशभर के युवाओं की नजर रहती है। हाल ही में क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी की गई थी, जिसमें आईआईटी बॉम्बे को शीर्ष 150 लीग में शामिल कर लिया गया है। (Top College in Mumbai University) पिछले साल इस कॉलेज की रैंकिंग 172 थी लेकिन इस बार 149 हो गई है। कॉलेज की वेबसाइट iitb.ac.in है।

मुंबई विश्वविद्यालय

मुंबई के सबसे मुख्य विश्वविद्यालय (जिसे पहले बॉम्बे विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता था) में देश विदेश के छात्र एडमिशन लेने के लिए उत्सुक रहते हैं। यहां ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के छात्रों की सफलता दर 100 प्रतिशत तक गई है। (Which is the Best College in Mumbai) महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से 'बॉम्बे विश्वविद्यालय' का नाम बदलकर 'मुंबई विश्वविद्यालय' कर दिया गया और 4 सितंबर, 1996 को सरकारी राजपत्र में नए नाम को जारी किया गया।

यहां विभिन्न शैक्षणिक, अनुसंधान और सामाजिक क्षेत्रों में भी ढेरों कोर्सेज मौजूद हैं। कॉलजे की वेबसाइट mu.ac.in है।

टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस

TISS - Tata Institute of Social Sciences, Mumbai एक ख्याति प्राप्त कॉलेज है। मल्टी कैंपल वाला यह कॉलेज प्रोफेशनल सोशल वर्क के लिए एशिया का सबसे पुराना संस्थान है जिसकी स्थापना 1936 में ब्रिटिश भारत के तत्कालीन बॉम्बे प्रेसीडेंसी में सर दोराबजी टाटा ग्रेजुएट स्कूल ऑफ सोशल वर्क के रूप में सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट द्वारा की गई थी। कॉलेज की वेबसाइट tiss.edu है।

पद्मश्री डॉ. डी.वाई. पाटिल विद्यापीठ

Padmashree Dr. D.Y. Patil Vidyapeeth नवी मुंबई में स्थित है। इस कॉजेल को टॉप के रेटिंग मिली है, इसे ‘A++’ Grade दिया गया है। (Top College in Mumbai) बता दें यह ग्रेड राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा दिया जाता है, यह एक ऐसी संस्था है जो भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों का आकलन करती है व उन्हें मान्यता देती है। कॉलेज की वेबसाइट dypatil.edu है।

कॉलेज आफ सोशल वर्क निर्मला निकेतन

College of Social Work Nirmala Niketan मुंबई का एक जाना माना कॉलेज है। NIRF रैकिंग में इस कॉलेज को 57वें नंबर पर स्थान दिया गया है। (Best College in Mumbai University) उम्मीदवार इस कॉलेज की अधिक जानकारी के लिए cswnn.edu.in पर जा सकते हैं। यहां सोशल वर्क पर स्नातक, परास्नातक के साथ डॉक्टेरेट करने का भी मौका मिलता है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article