UP B.Ed JEE 2025 Registration Processes 15 फरवरी 2025 को शुरू हुआ था, जो उम्मीदवार अभी तक
हालांकि 9 मार्च से 15 मार्च 2025 के बीच विलंब शुल्क का भुगतान करके आवेदन किया जा सकता है।
जो उम्मीदवार सक्सेसफुली तरीके से UP BEd JEE 2025 Form भर लेंगे, वे 14 अप्रैल 2025 से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन, UP BED JEE 2025 Eligibility
विज्ञान/ सामाजिक विज्ञान/ मानविकी श्रेणी में सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या स्नातकोत्तर डिग्री वाले उम्मीदवार। बी.ई और बी.टेक (इंजीनियरिंग) में गणित और विज्ञान में विशेषज्ञता वाले छात्रों के लिए न्यूनतम 55% अंक या उपरोक्त के समकक्ष कोई अन्य योग्यता वाले उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।
एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवार जिनके पास विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक/स्नातकोत्तर की डिग्री है या गणित और विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ बीई और बीटेक में स्नातक या उपरोक्त के समकक्ष कोई अन्य योग्यता है, वे परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।
यूपी बीएड जेईई 2025: आवेदन कैसे करें
जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें
1. बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर UP B.Ed JEE 2025 Registration Link पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को खुद को पंजीकृत करना होगा।
4. पंजीकरण हो जाने के बाद, खाते में लॉगिन करें।
5. आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
6. सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों, अन्य राज्यों के एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1400 रुपये है। केवल यूपी के एससी और एसटी के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है।
