Union Bank of India Recruitment 2026 : देशभर के युवाओं के लिए बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का शानदार मौका है। Union bank of India ने साल 2026 के लिए अप्रेंटिस के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 1865 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को चुना जाएगा। इससे फ्रेशर्स को बैंकिंग क्षेत्र में प्रवेश का बेहतरीन मौका मिलेगा। जारी जानकारी के अनुसार, इस पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ये भर्ती खासतौर से उन युवाओं के लिए है, जो पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में हैं और बैंकिंग सेक्टर में एक्सपीरियंस हासिल करना चाहते हैं।
Union Bank vacancy
क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया ?
जारी जानकारी के अनुसार, इन पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Degree) पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए है जो पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में हैं और बैंकिंग सेक्टर में अनुभव हासिल करना चाहते हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी ?
सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 से लेकर 20,000 तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा। ये राशि उन्हें न सिर्फ आर्थिक सहारा देगी बल्कि उम्मीदवारों को एक्सपीरियंस भी देगी। ये भविष्य में युवाओं के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी ऑनलाइन रखी गई है, जिससे देश के किसी भी कोने से उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
कब है आवेदन की आखिरी तारीख ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि 19 मई 2026 से पहले-पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें क्योंकि इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। कुल मिलाकर ये भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार मौका है, जो बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
