एजुकेशन

UKPSC Pre Answer Key 2024: उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर की जारी, यहां करें चेक, जानें कब आएगा रिजल्ट

Uttarakhand PCS Pre Answer Key 2024: उत्तराखंड सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी पीसीएस परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स UKPSC Pre Exam की आंसर की जारी हो गई है। आंसर की चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाना होगा।

Image

UKPSC Answer Key जारी

Photo : iStock

Uttarakhand PCS Pre Answer Key 2024: उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की तरफ से उत्तराखंड सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है। आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को UKPSC की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाना होगा। आंसर की चेक करने के लिए रोल नंबर और सेट नंबर की जरूरत होती है। आंसर की जारी होने के साथ ऑब्जेक्शन का मौका मिलेगा।

उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च 2024 को शुरू हो गई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 3 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया था। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई 2024 को हुआ था। इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए आंसर की जारी हो गई है। आंसर की चेक करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UKPSC Pre Answer Key ऐसे करें चेक

  • आंसर की चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- psc.uk.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Combined State Civil Upper Subordinate Service Exam 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Check Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से आंसर की चेक करें।
  • आंसर की चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UKPSC PCS Pre Answer Key Notice यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

UKPSC PCS Answer Key पर ऑब्जेक्शन

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कंबाइंड स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आंसर की पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज करा सकते हैं। आंसर की पर 24 जुलाई 2024 से 30 जुलाई 2024 तक ऑब्जेक्शन कराने का मौका है। इसमें ऑब्जेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को 50 रुपये फीस जमा करना होगा। आंसर की चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Uttarakhand PCS Result कब होगा जारी?

यूकेपीएससी के लिए आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स से ऑब्जेक्शन मांगा गया है। आंसर की पर प्राप्त ऑब्जेक्शन को एग्जाम स्पेशलिस्ट द्वारा सॉल्व किया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी होगी। साथ ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा अगस्त के पहले हफ्ते में हो सकती है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article