NTU Excellence Scholarships: कई छात्रों का सपना होता है कि वह विदेश से अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट डिग्री लें, ताकि वह अपने करियर को एक नया मोड़ दें सकें। ऐसे में अगर आप भी उन छात्रों में है जो विदेश खासतौर पर ब्रिटेन (UK) से शिक्षा प्राप्त करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। ब्रिटेन की नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी (NTU) ने भारतीय छात्रों के लिए एक्सीलेंस स्कॉलरशिप का ऐलान किया है। इस स्कॉलरशिप के माध्यम से भारतीय छात्रों को उनकी ट्यूशन फीस में 50 फीसदी की आर्थिक मदद की जाएगी। आइए आपको इस स्कॉलरशिप के बारे में विस्तार से बताएं, ताकि आप भी अपने सपने को पूरा करने के लिए इस स्कॉलरशिप का भरपूर लाभ उठा सकें।
NTU Excellence Scholarships
कौन कर सकता है स्कॉलरशिप के लिए आवेदन
एनटीयू में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश लिया है वही आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि यह स्कॉलरशिप केवल नए छात्रों के लिए ही है।
तीन राउंड की है आवेदन प्रक्रिया
एनटीयू स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया तीन राउंड में होगी। इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च, 22 अप्रैल और 24 जून 2026 है। यह तिथियां आवेदन के राउंड के अनुसार है।
एनटीयू स्कॉलरशिप की शर्तें
एनटीयू की एक्सीलेंस स्कॉलरशिप छात्रों को मेरिट के आधार पर दी जाती है। इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि उनका पहले एनटीयू में एडमिशन लेना होगा। उसके बाद ही वह इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं और स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि स्कॉलरशिप के लिए एडमिशन लेने से पहले आवेदन करें तो आप इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य नहीं है। साथ ही आपको बता दें कि यह स्कॉलरशिप केवल नए छात्रों के लिए है, जिन्होंने सितंबर 2026 से शुरू हुए सेमेस्टर के पहले एनटीयू में एडमिशन पा चुके हैं वह इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
यूजी के छात्र इन बातों पर दें खास ध्यान
अगर आप ब्रिटेन की एनटीयू यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्स में शामिल होने चाहते हैं तो आपको बता दें कि पहले साल की ट्यूशन फीस में 50 से 25 प्रतिशत तक का ही डिस्काउंट लिया जा सकता है। इसके बाद सालों में 3000 पाउंड सालाना मिल सकता है। यानी अंडरग्रेजुएट कोर्स के दौरान स्कॉलरशिप अमाउंट 15,350 पाउंड (करीब 19 लाख रुपये) से लेकर 10,675 पाउंड (लगभग 13 लाख रुपये) हो सकता है।
पीजी के छात्र इन बातों पर दें खास ध्यान
पोस्टग्रेजुएट कोर्स में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे छात्रों को यह जानना आवश्यक है कि स्कॉलरशिप अमाउंट 2000 पाउंड से लेकर 12,500 के बीच है। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सा कोर्स ले रहे हैं। साथ ही बता दें कि इस खास स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले एनटीयू में एडमिशन लेना आवश्यक है।
