LIVE

UGC NET Result 2022 Highlights: मिले आधिकारिक संकेत, कल जारी होगा यूजीसी नेट रिजल्ट ‌

Times Now Navbharat DigitalUpdated Nov 4, 2022, 11:51 IST
Follow on Google News
UGC NET Result 2022 Highlights: मिले आधिकारिक संकेत, कल जारी होगा यूजीसी नेट रिजल्ट ‌

UGC NET Result 2022 Highlights: मिले आधिकारिक संकेत, कल जारी होगा यूजीसी नेट रिजल्ट ‌

UGC NET Result 2022 Date, Sarkari Result 2022 Highlights: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) अब किसी भी समय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी कर सकती है। बता दें, अभी तक यूजीसी नेट परीक्षा 2022 के चार चरणों का सफल आयोजन हो चुका है, सभी चरणों की आंसर की व इनके खिलाफ आपत्ति करने के लिए विंडो को खोला व बंद किया जा चुका है, रिपोर्ट के अनुसार, यूजीसी नेट रिजल्ट जारी करने की तैयारी चल रही है और मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म होते ही यूजीसी नेट 2022 रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।UGC NET 2022 रिजल्ट के आज जारी होने की पूरी संभावना है। हालांकि अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। UGC NET 2022 रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से देखा जा सकता है, हालांकि ntaresults.nic.in पर भी रिजल्ट्स जारी होने की संभाावना है।NTA ने UGC NET चौथे चरण की आंसर की हाल ही में जारी की थी, जिसके बाद से रिजल्ट को लेकर कयास तेज हो गए हैं। बता दें, चारों चरण के रिजल्ट एक साथ जारी किए जाएंगे।

NOV 04, 2022 10:34 IST

UGC NET Result 20022 LIVE - दो पाली में हुई परीक्षा

यूजीसी नेट परीक्षा इस साल 4 चरणों में आयोजित की गई। यह परीक्षा 9 जुलाई से शुरू हुई और 14 अक्टूबर तक दो पाली में चली। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया गया था।
NOV 04, 2022 09:57 IST

UGC NET Result 2022 LIVE - नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग

यूजीसी नेट परीक्षा में कुल 300 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही जवाब पर 2 नंबर दिया जाता है। हालांकि, गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
NOV 04, 2022 09:36 IST

UGC NET Result 2022 LIVE - इन विषयों से होते हैं सवाल

यूजीसी नेट परीक्षा में कुल 2 पेपर होते हैं। पहले पेपर में टीचिंग एप्टीट्यूड, रिसर्च एप्टीट्यूड, मैथमेटिक्स, हायर एजुकेशन और रीजनिंग एबिलिटी आदि से सवाल पूछे जाते हैं। जबकि, दूसरे पेपर में संबंधित विषय से सवाल होते हैं।
NOV 04, 2022 09:10 IST

UGC NET Result 2022 LIVE - ऐसे देखें नतीजे

यूजीसी नेट रिजल्ट कल 5 नवंबर को जारी किया जाएगा।परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट ntaresults.nic.in और ugcnet.nta.nic.in पर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।
NOV 04, 2022 08:30 IST

UGC NET Result 2022 LIVE - कल जारी होगा रिजल्ट

यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार ने यूजीसी नेट रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। ‌जिसके अनुसार यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम कल यानी 5 नवंबर को जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी होगा।
NOV 04, 2022 08:00 IST

UGC NET Result 2022 LIVE - यूजीसी नेट रिजल्ट आज

यूजीसी नेट प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त निपटारे के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की गई। ‌अब यूजीसी नेट 2022 किसी भी वक्त घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।‌
NOV 04, 2022 07:23 IST

UGC NET Result 2022 LIVE - इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट

यूजीसी नेट परीक्षा इस साल कई चरणों में आयोजित की गई थी। एनटीए ने परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी कल जारी कर दी। ‌ अब जल्द ही इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट जारी होगा।ugcnet.nta.nic.inntaresults.nic.in
NOV 04, 2022 06:44 IST

UGC NET: क्या है मार्किंग स्कीम?

यूजीसी नेट में पूछे गए हर प्रश्न के लिए 2 अंक हैं। प्रत्येक सही प्रतिक्रिया के लिए, एक उम्मीदवार को 2 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अगर कोई प्रश्न गलत / अस्पष्ट पाया जाता है या उसके कई सही उत्तर हैं, तो केवल उन उम्मीदवारों को अंक मिलेंगे जिन्होंने प्रश्न का प्रयास किया है और सही उत्तरों में से एक को चुना है। अगर कोई गलत प्रश्न छोड़ दिया जाता है, तो परीक्षा उम्मीदवारो को 2 अंक मिलेंगे।
NOV 04, 2022 06:30 IST

UGC NET Exam Dates 2022: क्या रही हैं एग्जाम डेट्स

यूजीसी नेट परीक्षा की डेट 2022 हैं- 9 जुलाई, 11, 12, 20 सितंबर, 21, 22, 23, 29, 30, अक्टूबर 1, 8, 10, 11, 12, 13, 14 और 22, 2022। इन तारीखों पर ही परीक्षा आयोजित की गई थी। देश भर के कई परीक्षा केंद्रों पर इसका आयोजन किया गया था।
NOV 04, 2022 06:05 IST

UGC NET result 2022: रिजल्ट की उपलब्धता

यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज किए गए साइकल) रिजल्ट का रिकॉर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम घोषित होने की तारीख से 90 दिनों तक संरक्षित किया जाएगा।
NOV 03, 2022 18:14 IST

NTA UGC NET Result 2022: क्या है अपेक्षित डेट

NTA UGC NET रिजल्ट 2022 अपेक्षित डेट जल्द जारी होने होने की संभावना है। एजेंसी ने अब तक किसी डेट की घोषणा नहीं की है। उम्मीदवारों को सलाह है कि लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
NOV 03, 2022 16:33 IST

UGC NET result 2022: परिणाम की उपलब्धता

यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज किए गए साइकल) रिजल्ट का रिकॉर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम घोषित होने की डेट से 90 दिन तक संरक्षित होगा।
NOV 03, 2022 15:30 IST

UGC NET result 2022: अंतिम आंसर और रिजल्ट को चुनौती का प्रावधान नहीं

उम्मीदवारों को यूजीसी नेट की अनंतिम उत्तर कुंजी यानी प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति उठाने के लिए एक विंडो दी गई थी, अंतिम कुंजी या परिणामों को चुनौती देने का कोई प्रावधान नहीं है।
NOV 03, 2022 12:01 IST

UGC NET Result 2022 LIVE - ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर की

यूजीसी नेट प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद कल फाइनल उत्तर कुंजी जारी की गई। अभ्यर्थी ugcnet.nta.nic.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
NOV 03, 2022 11:15 IST

UGC NET Exam Result 2022 LIVE - जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्यता

यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फैलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 आज घोषित कर सकता है।
NOV 03, 2022 10:40 IST

UGC NET 2022 LIVE - इस बात का रखें ध्यान

यूजीसी नेट रिजल्ट पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट के लिए किसी भी फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें। लेटेस्ट अपडेट के लिए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
NOV 03, 2022 10:10 IST

UGC NET 2022 Result LIVE - यहां जारी होगा रिजल्ट

यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार अभ्यर्थी बेसब्री से कर रहे हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी होगा। जिसे चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
NOV 03, 2022 09:21 IST

UGC NET Result 2022 LIVE - तैयार रखें एडमिट कार्ड

यूजीसी नेट रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट चेक करने के लिए अपने एडमिट कार्ड में दिए गए एप्लीकेशन नंबर को संभाल कर रखें।
NOV 03, 2022 08:45 IST

UGC NET Result 2022 Live - 300 अंको के होते हैं सवाल

यूजीसी नेट परीक्षा के पहले पेपर में 100 अंकों के 50 सवाल पूछे जाते हैं। जबकि, दूसरे पेपर में 200 अंकों के 100 सवाल होते हैं। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है।
NOV 03, 2022 08:20 IST

UGC NET Result 2022 Live - फर्जी वेबसाइट से रहें सावधान

यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह यूजीसी नेट से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए फर्जी वेबसाइट से बचें और इसकी जगह आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।