UGC NET Result 2022, Sarkari Result 2022, UGC NET Result 2022 Today at ugcnet.nta.nic.in, ntaresults.nic.in: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार अभ्यर्थी बेसब्री से कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट एग्जाम 2022 का रिजल्ट आज यानी 3 नवंबर 2022 को जारी किया जा सकता है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
यूजीसी नेट रिजल्ट ugcnet.nta.nic.in पर जारी होगा।
यूजीसी नेट की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 18 अक्टूबर को जारी कर दी गई थी और अभ्यर्थियों को 26 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिला था। जिसके आधार पर कल यानी 2 नवंबर को एनटीए ने फाइनल उत्तर कुंजी जारी की है। ऐसे में अब रिजल्ट की घोषणा किसी भी वक्त की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 पर अपडेट आते ही अभ्यर्थियों को सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है और यह साल में दो बार आयोजित की जाती है। हालांकि, कोविड-19 महामारी की वजह से दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए यूजीसी नेट परीक्षा एक साथ चार चरणों में आयोजित की गई। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक ऑनलाइन में हुई थी। अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से चेक कर सकेंगे।
How to download UGC NET Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट रिजल्ट
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाएं।
- फिर 'UGC NET December 2021 and June 2022 Result' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी NTA UGC NET Result 2022 चेक कर सकते हैं।
यूजीसी नेट परीक्षा में सफल अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फैलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां और एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
