University Grants Commission National Eligibility Test, UGC NET Phase IV Admit Card व UGC NET Phase V Exam City Slip जारी कर दी गई है। दोनों अपडेट्स को देखने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है। बता दें, यूजीसी नेट फेज 4 के लिए एडमिट कार्ड और फेज 5 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप दोनों आज 7 मार्च को जारी किए गए हैं।
इससे पहले 6 मार्च को चौथे चरण की परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी की गई थी। छात्र फेज को लेकर भ्रमित न होने पाएं इसलिए ध्यान से पढ़ें — आज जो अपडेट जारी हुए हैं उनमें दो बातें हैं
- यूजीसी नेट फेज 4 के लिए एडमिट कार्ड जारी हुआ है।
- यूजीसी नेट फेज 5 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हुई है।
कब होगी फेज 4 और फेज 5 की परीक्षा
यूजीसी नेट फेज 4 की परीक्षा 11 और 12 मार्च को आयोजित की जाएगी।
यूजीसी नेट पांचवे चरण की परीक्षा 13 मार्च और 15 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी, इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए डायरेक्ट लिंक से यूजीसी के इस नए अपडेट को चेक कर सकते हैं।
बता दें, यह (Exam City Slip) दिखने में एडमिट कार्ड जैसा हो सकता है, लेकिन इसे एडमिट कार्ड समझने की भूल न करें।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, UGC NET दिसंबर 2022 [चरण V, 09 विषय] के लिए आयोजित की जाएगी, इससे पहले 6 मार्च को चौथे चरण के लिए जो एग्जाम सिटी लिंक को एक्टिव किया गया है, वो 4 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।
How to Download UGC NET Phase IV Admit Card - फेज 4 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
- उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर बाएं तरफ इस लिंक पर क्लिक करें — Release of Admit Card for UGC NET December 2022-Phase-IV to be held on 11 and 12 March 2023-reg.
- आधिकारिक नोटिफिकेशन खुल जाएगा।
How to download UGC NET Phase V Exam City Slip - यूजीसी नेट 2022 फेज 5
- UGC NET 2023 फेज 5 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप ऐसे करें चेक
- उम्मीदवार सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर News & Events में देखें आपको इस नाम से लिंक मिल जाएगा Advance Intimation for Allotment of Examination City to the Applicants of UGC NET December 2022-Phase-V
- इस पर क्लिक करते ही आधिकारिक नोटिफिकेशन खुल जाएगा।
Direct Link for - UGC NET Phase V Exam City Slip
फिलहाल, आज 7 मार्च को जो एग्जाम सिटी लिंक को एक्टिव किया गया है, उसके लिए परीक्षा 13 मार्च 2023 और 15 मार्च 2023 के बीच आयोजित की जानी है। इस स्लिप के माध्यम से आप परीक्षा केंद्र की जानकारी देख सकते हैं। उम्मीदवारों को वेबसाइट से UGC NET दिसंबर 2022, चरण- V (अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके) की अपनी परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप की जांच / डाउनलोड करने की आवश्यकता है।
इमर्जेंसी पड़ने पर यहां से करें कॉन्टेक्ट
यदि किसी उम्मीदवार को UGC NET दिसंबर 2022- चरण V के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने/ जांचने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है।
