UGC NET June 2026 Answer Key: इस सप्ताह जारी होगी यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर की, एनटीए ने दी जानकारी

UGC NET June 2026 Answer Key: एनटीए ने आधिकारिक तौर पर नोटिस जारी करते हुए जानकारी दी है कि यूजीसी नेट जून सत्र 2026 की प्रोविजनल आंसर की इस सप्ताह जारी कर दी जाएगी।

UGC NET June 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लंबे इंतजार के बाद यूजीसी नेट जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की को लेकर नोटिस जारी किया है। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, आंसर की इसी सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी कर दी जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर पाएंगे। हालांकि एजेंसी द्वारा अभी भी प्रोविजनल आंसर की जारी करने की तय तिथि नहीं दी है। लेकिन यह तय है कि आंसर की और रिस्पांस शीट दोने इसी सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे। इसलिए परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एनटीए की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और सोशल मीडिया पर जारी अफवाहों से दूर रहें।

UGC NET June 2026 Answer Key

UGC NET June 2026 Answer Key (Photo - AI)

कब हुई थी यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट जून सत्र 2026 की परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच किया गया है। देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। लेकिन जालंधर में हुई टेक्निकल दिक्कतों के कारण कुछ उम्मीदवारों की परीक्षा 5 जुलाई को दोबारा कराई गई थी। उसके बाद से ही छात्र बेसब्री से आंसर की का इंतजार कर रहे हैं ताकि संभावित अंकों की गणना की जा सके।

End of Feed