एजुकेशन

UGC NET Answer Key 2024 PDF Download: जारी हुई यूजीसी नेट आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

UGC NET Answer Key 2024 PDF Download: एनटीए यूजीसी नेट एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूजीसी नेट आंसर-की 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UGC NET Answer Key 2024 PDF Download

UGC NET Answer Key 2024 PDF Download: यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून सेशन की आंसर-की (UGC NET June Answer Key 2024) आज यानी 7 सितंबर को जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूजीसी नेट आंसर-की 2024 पीडीएफ (UGC NET Answer Key 2024 Pdf) डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Answer Key 2024 PDF: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक दो शिफ्ट में किया गया था। यह परीक्षा 83 विषयों के लिए ऑनलाइन मोड में हुई थी। वहीं, आज एनटीए ने 21 अगस्त, 22 अगस्त और 23 अगस्त को हुई परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। यदि इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी को किसी भी सवाल या जवाब के खिलाफ आपत्ति दर्ज करानी हो तो वह 7 सितंबर से 9 सितंबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

How to download UGC NET Answer Key 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UGC NET Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट

यूजीसी नेट आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजीसी नेट जून रिजल्ट 2024 सितंबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांक, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article