एजुकेशन

UGC NET Answer Key 2023: यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम की आंसर-की, ugcnet.nta.ac.in से करें डाउनलोड

UGC NET Answer Key 2023, NTA UGC NET December Answer Key 2023: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की प्रोविजनल जल्द ही जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से यूजीसी नेट आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UGC NET Answer Key 2023

UGC NET Answer Key 2023, NTA UGC NET December Answer Key 2023: यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (UGC NET December Answer Key 2023) बहुत जल्द जारी कर दी जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से यूजीसी नेट आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET December Exam 2023: ऑनलाइन मोड में हुई परीक्षा

एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम का आयोजन 6 दिसंबर से 22 दिसंबर तक किया गया। यह परीक्षा सुबह 9 बज से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में होगी। अब अभ्यर्थी बेसब्री से यूजीसी नेट आंसर-की 2023 का इंतजार कर रहे हैं।

UGC NET Answer Key 2023: कब आएगी आंसर-की

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजीसी नेट एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। यूजीसी नेट आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी सवाल या जवाब पर तय समय के अंदर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए शुल्क का भुगतान करना होगा।

How to download UGC NET Answer Key 2023

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट आंसर-की 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET December Answer Key 2023: कब आएगा रिजल्ट

यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद एनटीए फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी भारतीय यूनिवर्सिटी में जूनियर रिसर्च फेलोशिप व असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए पात्र माने जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!