एजुकेशन

UGC ने राजस्थान की इस यूनिवर्सिटी को बताया फर्जी, अगर ले ली डिग्री तो कहीं नहीं मिलेगी नौकरी

University Grants Commission ने 28 मार्च 2026 को देश में संचालित फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची को अपडेट करते हुए एक और संस्थान का नाम इसमें शामिल किया है। इस बार राजस्थान के अलवर जिले में स्थित “राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट” को अवैध विश्वविद्यालय घोषित किया गया है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी कर छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Image

ugc fake university

UGC Fake University List 2026 List by UGC: University Grants Commission ने 28 मार्च 2026 को देश में संचालित फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची को अपडेट करते हुए एक और संस्थान का नाम इसमें शामिल किया है। इस बार राजस्थान के अलवर जिले में स्थित “राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट” को अवैध विश्वविद्यालय घोषित किया गया है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी कर छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यूजीसी के अनुसार, यह संस्थान UGC Act 1956 की धारा 2 (f) और धारा 3 के तहत मान्यता प्राप्त नहीं है। इसके अलावा, इसे किसी भी प्रकार की डिग्री प्रदान करने का अधिकार भी नहीं दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस संस्थान द्वारा जारी की गई डिग्रियां न तो उच्च शिक्षा में मान्य होंगी और न ही सरकारी या निजी नौकरियों के लिए स्वीकार की जाएंगी।

आम जनता से अपील

आयोग ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से अपील की है कि वे इस संस्थान में प्रवेश लेने से बचें। नोटिस में विशेष रूप से चेतावनी दी गई है कि अलवर जिले के भिवाड़ी स्थित यह संस्थान खुद को विश्वविद्यालय बताकर लोगों को गुमराह कर रहा है।

गौरतलब है कि यूजीसी समय-समय पर फर्जी विश्वविद्यालयों के खिलाफ चेतावनी जारी करता रहता है। इससे पहले फरवरी 2026 में भी आयोग ने इसी संस्थान को संदिग्ध और अवैध बताते हुए सूची में शामिल किया था। यूजीसी का कहना है कि ऐसे संस्थानों से प्राप्त डिग्रियां भविष्य में करियर के लिए किसी भी रूप में मान्य नहीं होतीं, इसलिए छात्रों को दाखिले से पहले पूरी जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।

समय और धन दोनों की बर्बादी

University Grants Commission ने छात्रों और अभिभावकों से आग्रह किया है कि किसी भी कॉलेज में दाखिला लेने से पहले उसकी मान्यता की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जांच लें। राजीव गांधी इंस्टीट्यूट जैसे अवैध संस्थानों में प्रवेश लेना समय और धन दोनों की बर्बादी साबित हो सकता है, जो भविष्य के करियर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article