एजुकेशन

Top 5 BTech Branch: बीटेक के लिए टॉप 5 ब्रांच कौन सी, जानें जॉब ऑप्शन से लेकर सैलरी की डिटेल्स

Top 5 BTech Branches: अगर आप 12वीं के बाद इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो बेस्ट इंजीनियरिंग ब्रांच के बारे में जान लेना चाहिए। भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के अनुसार टॉप बीटेक ब्रांच कंप्यूटर विज्ञान एंड टेक्नोलॉजी, इसके बाद मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, ECE और अन्य हैं। ऐसे में बेस्ट इंजीनियरिंग ब्रांच के बारे में यहां देख सकते हैं।

Image

इंजीनियरिंग के बेस्ट ब्रांच

Photo : iStock

Top 5 BTech Branches: बीटेक एक ऐसी डिग्री है, जिसमें छात्रों की रुची सबसे ज्यादा होती हैं। इसमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग आदि कई सारी ब्रांच होते हैं। भारत में 12वीं करने के बाद साइंस के स्टूडेंट्स के बीच यह सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला कोर्स है। बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) में डिग्री को अक्सर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रवेश द्वार के रूप में माना जाता है।

What is BTech Course: क्या है बीटेक कोर्स?

बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) चार साल का ग्रेजुएशन कोर्स है जो इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी पर केंद्रित है। इस कोर्स को करने के लिए छात्रों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स जैसे विषयों के साथ अपनी 12वीं कक्षा पूरी करनी होगी। इसके अतिरिक्त, उन्हें अक्सर JEE या राज्य-स्तरीय परीक्षाओं जैसी प्रवेश परीक्षाएं पास करने की जरूरत होती है।

What is the Salary in BTech: कितनी होती है सैलरी?

भारत में बीटेक इंजीनियर का वेतन प्रति वर्ष 1.2 लाख रुपये से 4.0 लाख रुपये के बीच होता है। अगर इंजीनियरिंग में जॉब ऑप्शन की बात करें तो देश-विदेश के कुछ टॉप कंपनियों द्वारा कॉलेज में प्लेसमेंट ऑफर किया जाता है। बीटेक डिग्री रखने वालों को नीचे बताए कंपनियों द्वारा सबसे ज्यादा जॉब दी जाती है-

What are the Top Recruiters: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए शीर्ष भर्तीकर्ता

  • विप्रो लाइटिंग कॉर्पोरेट
  • सीमेंस
  • हैवेल्स इंडिया लिमिटेड
  • माइक्रोटेक
  • जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड
  • सीईएससी लिमिटेड
  • एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड
  • टेक्नो इंस्ट्रूमेंट इंडिया प्रा. लिमिटेड
  • नियोलेक्स केबल्स
  • फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड

Top 5 BTech Branches: बीटेक के लिए टॉप 5 ब्रांच कौन सी हैं

  • कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग।
  • डेटा साइंस इंजीनियरिंग
  • केमिकल इंजीनियरिंग।
Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article