एजुकेशन

Tomorrow School Closed : क्या कल 31 मार्च को बंद रहेंगे स्कूल ? दिल्ली- यूपी, नोएडा समेत अन्य राज्यों में जानें छुट्टी का अपडेट

Tomorrow School Closed : महावीर जयंती जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जन्म वर्षगांठ का प्रतीक है। यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार है जो अहिंसा (अहिंसा), सत्य (सत्य), और सभी जीवित प्राणियों के प्रति करुणा और दया के मूल्यों को बढ़ावा देता है। 31 मार्च को महावीर जयंती मनाई जाएगी और ऐसे में छात्र और पेरेंट्स कन्फ्यूज हैं कि कल यानी 31 मार्च को कहां-कहां पर छुट्टी रहेगी।

Image

Tomorrow School Closed

Mahavir Jayanti School Closed/ Tomorrow School Closed or Not : महावीर जयंती 2026 मंगलवार, 31 मार्च को मनाई जाएगी। दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में इस दिन स्कूलों के बंद रहने की उम्मीद है। ये त्योहार कई राज्यों में एक पब्लिक हॉलिडे के तौर पर लिस्टेड है, जिसके कारण आमतौर पर स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं। इस लेख में चलिये जानते हैं कि कल महावीर जयंती के मौके पर कहां-कहां पर स्कूल बंद रहेंगे।

क्यों मनाते हैं महावीर जयंती ? Why We Celebrate Mahavir Jayanti

महावीर जयंती जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जन्म वर्षगांठ का प्रतीक है। यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार है जो अहिंसा (अहिंसा), सत्य (सत्य), और सभी जीवित प्राणियों के प्रति करुणा और दया के मूल्यों को बढ़ावा देता है। ये दिन पूरे भारत में प्रार्थनाओं, शोभायात्राओं और सामुदायिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है, जिसमें भगवान महावीर की शिक्षाओं और दर्शन का सम्मान किया जाता है।

क्या 31 मार्च को स्कूल खुले रहेंगे या बंद? 31 March School Closed :

महावीर जयंती के मौके पर 31 मार्च, 2026 को ज्यादातर स्कूलों के बंद रहने की उम्मीद है, खासतौर से दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में, जहां ये एक पब्लिक हॉलिडे है। हालांकि कुछ प्राइवेट स्कूल या परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाएं खुली रह सकती हैं। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे छुट्टियों के कार्यक्रम की पुष्टि करने और किसी भी भ्रम से बचने के लिए अपने-अपने स्कूलों से संपर्क करें।

दिल्ली की बात करें तो यहां पर महावीर जयंती एक राजपत्रित अवकाश है यानी कि यहां पर 31 तारीख का पब्लिक हॉलिडे है और ऐसे में यहां पर 31 मार्च को स्कूल बंद रहने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद हैं या फिर खुले ? UP School Closed Tomorrow :

उत्तर प्रदेश के आधिकारिक कैलेंडर में भी महावीर जयंती सार्वजनिक अवकाश है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद और अन्य बोर्डों से संबद्ध स्कूलों में 31 मार्च 2026 को छुट्टी रहने की पूरी पूरी संभावनाएं हैं। हालांकि कई प्राइवेट स्कूल अपने स्तर पर फैसला ले सकते हैं।

दिल्ली में कल की छुट्टी का अपडेट Delhi School Closed Tomorrow:

राजधानी दिल्ली में भी शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी वार्षिक कैलेंडर में महावीर जयंती को छुट्टी के तौर पर मनाया जाता है। दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ कई बड़े प्राइवेट स्कूल भी 31 मार्च को बंद रहेंगे। अभिभावकों को इस बीच सलाह दी जाती है कि वे स्कूलों के पोर्टल और आधिकारिक हैंडल्स पर किसी भी तरह के अपडेट के लिए नजर बनाए रखें।

बिहार में कल स्कूल बंद हैं या खुले ? Bihar School Closed Tomorrow :

बिहार में भी कल यानी 31 मार्च को स्कूलों को बंद रखा जाएगा। राज्य में ये आधिकारिक छुट्टी है और ऐसे में यहां पर स्कूल कल बंद रहेंगे।

मध्य प्रदेश में क्या है छुट्टी का अपडेट

जैन धर्म के अनुयायियों की इतनी संख्या है कि राजस्थान और गुजरात में महावीर जयंती के दिन बड़े-बड़े आयोजन होते हैं। इन राज्यों में भी 31 मार्च को स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है। मध्य प्रदेश की बात करें तो सरकार ने पहले ही 30 मार्च को छुट्टी घोषित कर दिया था। बाकी अलग-अलग जिलों में छुट्टी की घोषणा सरकार ने जिला कलेक्टरों पर छोड़ी थी।

इंदौर में कल स्कूल बंद रहेंगे या फिर खुले ? Indore School Closed Tomorrow

हाल ही में इंदौर जिला कलेक्टर ने भी महावीर जयंती के मौके पर स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है।

कई राज्यों में कल महावीर जयंती के दिन रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे घोषित हो सकता है। ऐसे में इन राज्यों में स्कूलों की छुट्टी का अपडेट अलग हो सकता है। पेरेंट्स और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह की जानकारी के लिए स्कूल प्रशासन से संपर्क में रहें।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article