एजुकेशन

Mahavir Jayanti School Holiday : मध्य प्रदेश में कब है महावीर जयंती की छुट्टी, सरकार ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

Mahavir Jayanti School Closed in MP : मध्य प्रदेश में महावीर जयंती की छुट्टी को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन प्रशासन ने अब इस कन्फ्यूजन को दूर कर दिया है। इससे पहले 29 मार्च को जारी सरकारी अवकाश की सूचना में महावीर जयंती की छुट्टी 31 मार्च को तय की गई थी। इसके बाद पूरे राज्य में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश भी घोषित किया गया था।

Image

Mahavir Jayanti School Closed

Mahavir Jayanti School Closed : मध्य प्रदेश में महावीर जयंती की छुट्टी को लेकर बीते कुछ समय से कन्फ्यूजन बनी हुई है। महावीर जयंती की छुट्टी राज्य में किस दिन रहेगी, ये बात अभी तक क्लीयर नहीं थी। लेकिन अब सामान्य प्रशासन ने स्थिति को साफ कर दिया है और बताया है कि राज्य में इस मौके पर स्कूल और कॉलेज किस दिन बंद रहेंगे और आधिकारिक छुट्टी कब होगी। हालांकि अलग-अलग जिला कलेक्टर अपने-अपने जिले की स्थिति को देखते हुए छुट्टी की घोषणा कर सकते हैं। इससे पहले आधिकारिक कैलेंडर में 31 मार्च को छुट्टी घोषित की गई थी।

जारी निर्देश के मुताबिक अब मध्य प्रदेश में महावीर जयंती की छुट्टी 30 मार्च को रहेगी। पहले ये छुट्टी 31 मार्च को तय होने की बात हो रही थी। लेकिन अब साफ है कि राज्य में महावीर जयंती पर 30 मार्च को अवकाश रहेगा। इससे पहले 29 मार्च को जारी सरकारी अवकाश की सूचना में महावीर जयंती की छुट्टी 31 मार्च को तय की गई थी। इसके बाद पूरे राज्य में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश भी घोषित किया गया था।

यहां देखें छुट्टी का अपडेट...

सामाजिक संगठनों के ज्ञापन के बाद सरकार ने छुट्टी में संशोधन करते हुए जिला कलेक्टरों को स्थानीय स्थिति के आधार पर 31 मार्च की जगह 30 मार्च को छुट्टी घोषित करने का अधिकार दे दिया है। वहीं जिन जिलों में 31 मार्च को महावीर जयंती मनाई जाएगी, वहां अलग से आदेश जारी करने की जरूरत नहीं होगी।

स्थानीय कलेक्टरों पर छोड़ा फैसला

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने भी इससे पहले छुट्टियों की लिस्ट में संशोधन किया था। इससे पहले कोर्ट ने 30 मार्च को ही महावीर जयंती के मौके पर छुट्टी घोषित की थी। लेकिन अब राज्य सरकार ने भी इस मामले में संशोधन कर दिया है। अब इस बात का फैसला कि छुट्टी 30 को होगी या फिर 31, स्थानीय कलेक्टरों पर छोड़ दिया गया है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article