एजुकेशन

Sri Rama Navami 2026 Today School Holiday: आज 27 मार्च को कहां-कहां स्कूल बंद हैं, यूपी और दिल्ली के लिए क्या है आदेश

Sri Rama Navami 2026 Today School Holiday 27 March 2026: देशभर में आज रामनवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर आंशिक अवकाश या सामान्य रूप से कक्षाएं संचालित हो रही हैं।

Image

Today School Holiday 27 March 2026: आज का अवकाश

Sri Rama Navami 2026 Today School Holiday 27 March 2026: देशभर में आज रामनवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में रामनवमी का विशेष महत्व देखा जाता है। इस अवसर पर कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर आंशिक अवकाश या सामान्य रूप से कक्षाएं संचालित हो रही हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड के कई जिलों में प्रशासन द्वारा स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। खासतौर पर धार्मिक स्थलों वाले शहरों में सुरक्षा और भीड़ को देखते हुए अवकाश रखा गया है।

Sri Rama Navami 2026: यूपी में रामनवमी की छुट्टी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा तोहफा देते हुए नवमी के अवसर पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश में अब 26 के साथ ही 27 मार्च को सार्वजन‍िक अवकाश है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएम योगी निर्णय ल‍िया है। रामनवमी पर लगातार दो दिन का अवकाश रहेगा।

यूपी में 27 मार्च को रामनवमी की छुट्टी

यूपी में 27 मार्च को रामनवमी की छुट्टी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थिति मिश्रित बनी हुई है। यहां कुछ निजी स्कूलों ने अवकाश रखा है, जबकि कई स्कूल सामान्य रूप से खुले हैं। दक्षिण भारत के राज्यों—जैसे तमिलनाडु और केरल—में अधिकांश स्कूलों में नियमित कक्षाएं चल रही हैं, क्योंकि वहां यह पर्व सीमित स्तर पर मनाया जाता है। वहीं, राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में स्थानीय स्तर पर छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि इन राज्यों में सभी जगह एक समान आदेश नहीं है, इसलिए कई स्कूल प्रबंधन ने अपने स्तर पर निर्णय लिया है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहने की संभावना अधिक है, जबकि निजी स्कूलों में निर्णय प्रबंधन पर निर्भर है। रामनवमी के अवसर पर देशभर में छुट्टियों की स्थिति एक समान नहीं है और यह राज्य तथा स्थानीय प्रशासन के फैसलों पर निर्भर कर रही है।प्रशासन ने अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने-अपने स्कूल से छुट्टी की आधिकारिक पुष्टि जरूर कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article