The Lawrence School Sanawar Where Ranveer Singh film Dhurandhar was shot: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर 2 इस समय सिनेमाघरों में गर्दा उड़ा रही है। रिलीज के बाद से ही इस फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं। इस फिल्म ने सबसे तेज 1000 करोड़ रुपए कमाने के मामले में फिल्म पुष्पा 2 की बराबरी कर ली है। इस फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में भी हुई है। फिल्म के कुछ सीन सोलन जिले के द लॉरेंस स्कूल सनावर में फिल्माए गए हैं। खास बात ये है कि फिल्म के एक्टर संजय दत्त ने इसी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की है। आइये जानते हैं कि समुद्र तल से लगभग मीटर की ऊंचाई पर स्थित द लॉरेंस स्कूल कहां है, द लॉरेंस स्कूल की फीस कितनी है।
हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक The Lawrence School, Sanawar एक बार फिर चर्चा में है। इस प्रतिष्ठित स्कूल में हाल ही में फिल्म “धुरंधर” के कुछ हिस्सों की शूटिंग की गई है। शूटिंग के दौरान अभिनेता रणवीर सिंह ने स्कूल परिसर में वरिष्ठ छात्रों के साथ समय बिताया और उनसे बातचीत की। वहीं, फिल्म के निर्देशक आदित्य धर और अभिनेत्री यामी गौतम ने भी स्कूल का दौरा किया। उनकी मौजूदगी ने पूरे कैंपस में उत्साह का माहौल बना दिया।

द लॉरेंस स्कूल सनावर
संजय दत्त का स्कूल
फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने अपनी स्कूली शिक्षा इसी ऐतिहासिक संस्थान से प्राप्त की थी। द लॉरेंस स्कूल की स्थापना वर्ष 1847 में हुई थी और इसे दुनिया के सबसे पुराने सह-शिक्षा बोर्डिंग स्कूलों में गिना जाता है। इस संस्थान ने वर्षों से कई प्रतिष्ठित हस्तियों को शिक्षा दी है। कहा जाता है कि यह एशिया के सबसे पुराने सह-शिक्षा वाले बोर्डिंग स्कूलों में से एक है। 1,750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, द लॉरेंस स्कूल, सनावर 139 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह सनावर में स्थित है जो उस पहाड़ी का नाम है जिस पर यह बना हुआ है।

द लॉरेंस स्कूल अंदर से ऐसा दिखता है
15 अप्रैल 1847 को हुई शुरुआत
इस स्कूल की स्थापना सर हेनरी लॉरेंस और उनकी पत्नी होनोरिया ने की थी। रिपोर्ट के अनुसार, हेनरी लॉरेंस ब्रिटिश सैनिकों के अनाथ बच्चों और अन्य गरीब अंग्रेज बच्चों की शिक्षा का खर्च किसी संस्थान के माध्यम से उठाना चाहते थे। इसी सोच के आधार पर, उन्होंने भारत में लड़कों और लड़कियों के लिए एक बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने की योजना बनाई। 15 अप्रैल 1847 को 7 लड़के और 7 लड़कियों के एक ग्रुप से इसकी शुरुआत हुई थी। शुरुआत में इसमें 2 टीचर थे। साल 1853 तक छात्रों की संख्या 195 हो गई लेकिन अब यहां अच्छी खासी संख्या में छात्र हैं। इस समय लॉरेंस स्कूल में आसानी से दाखिला भी नहीं मिलता है।

द लॉरेंस स्कूल फीस
The Lawrence School Sanawar Fees: द लॉरेंस स्कूल फीस
ऑफिशियल वेबसाइट sanawar.edu.in के अनुसार, एडमिशन के समय 5000 रुपये एप्लिकेशन फीस 15000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और एक लाख रुपये एडमिशन फीस देनी होगी। इसके अलावा 5वीं और 8वीं क्लास में न्यू एडमिशन के लिए 577,000 हजार रुपये और 9 वीं से 12वीं के लिए 597,600 रुपये पहली इंस्टालमेंट में देने होंगे। इसके बाद दूसरी इंस्टालमेंट में 5वीं और 8वीं क्लास में न्यू एडमिशन के लिए 384,800 हजार रुपये और 9 वीं से 12वीं के लिए 398,500 रुपये देने होंगे।
