एजुकेशन

Tripura Board 10th 12th Result 2024 Declared: जारी हो गया त्रिपुरा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, tripuraresults.nic.in पर डायरेक्ट करें चेक

TBSE Tripura Board 10th 12th Result 2023 Declared: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी (TBSE 10th 12th Result 2024 Declared) कर दिया गया है। ऐसे में जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वो Tripura Board की ऑफिशियल वेबसाइट tripuraresults.nic.in पर जाकर मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

Image

Tripura Board 10th 12th Result 2024 Declared

Photo : Times Now Digital

TBSE Tripura Board 10th 12th Result 2023 Declared: त्रिपुरा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी (TBSE 10th 12th Result 2024 Declared) कर दिया गया है। ऐसे में जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वो Tripura Board की ऑफिशियल वेबसाइट tripuraresults.nic.in पर जाकर मार्कशीट चेक कर सकते हैं। इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 87.54 फीसदी छात्र पास हुए हैं। पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 86.02 फीसदी था। वही, त्रिपुरा बोर्ड 12वीं में कुल 79.27 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) की तरफ से 10वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 23 मार्च 2024 तक चली थीं। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 30 मार्च 2024 तक कराई गई थीं। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Tripura Board 10th 12th Result 2024 ऐसे करें चेक

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट tripuraresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर New Updates पर जाएं।

स्टेप 3: अब TBSE 10th or 12th Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: इसके बाद रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें।

स्टेप 5: रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 6: रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

TBSE 10th 12th Result 2024 इन वेबसाइट्स पर करें चेक

  • tbresults.tripura.gov.in
  • tbse.tripura.gov.in
  • tripurainfo.com
  • tripuraresults.nic.in

Tripura Board 10th 12th Compartment: मिलेगा कंपार्टमेंट का मौका

जो छात्र एक या दो विषयों में असफल होते हैं, वे अपने शैक्षणिक वर्ष को बचाने के लिए Compartment Exam में शामिल हो सकते हैं। उन्हें एक आवेदन पत्र भरना होगा और आवश्यक फीस का भुगतान करना होगा। हालांकि, जो लोग दो से अधिक विषयों में असफल होते हैं उन्हें पूरा सत्र दोहराना होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article