एजुकेशन

Swami Vivekananda Jayanti 2025 Quotes: जब नजर आए अंधेरा तो काम आएंगी स्वामी विवेकानंद की ये बातें, छात्र बांध लें गांठ

Swami Vivekananda Jayanti 2025 Quotes: आध्यात्मिक पुरुष, समाज सुधारक, चिंतक, असंख्य महानुभावों के प्रेरणास्रोत, प्रखर राष्ट्रवादी स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनके विचार छात्रों को प्रेरणा देने का काम करते हैं।

Image

Swami Vivekananda Jayanti Quotes in Hindi

Swami Vivekananda Jayanti 2025 Quotes: आध्यात्मिक पुरुष, समाज सुधारक, चिंतक, असंख्य महानुभावों के प्रेरणास्रोत, प्रखर राष्ट्रवादी स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था। स्वामी विवेकानंद ने 1893 शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में हिंदू धर्म और भारतीय आध्यात्मिकता पर वार्ता कर विदेश में डंका बजाया था। समाज में सुधार के लिए चिंतित और प्रयासरत रखने वाले स्वामी विवेकानंद शिक्षा की शक्ति में विश्वास करते थे। उनकी जयंती यानी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के रूप में मनाया जाता है। उनके विचार छात्रों को प्रेरणा देने का काम करते हैं। उनके जीवन, शिक्षाओं और संदेशों ने कई पीढ़ियों से लाखों लोगों को प्रेरित किया है।

Swami Vivekananda Quotes in Hindi

जिस प्रकार केवल एक ही बीज पूरे जंगल को पुनर्जीवित करने के लिए पर्याप्त है। उसी प्रकार एक ही मनुष्य विश्व में बदलाव लाने के लिए पर्याप्त है। ये मनुष्य आप हो सकते हैं।

तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना है। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नहीं है।

Swami Vivekananda Quotes for students

संगति आप को ऊंचा उठा भी सकती है और ये आप की ऊंचाई से गिरा भी सकती है, इसलिए संगति अच्छे लोगों से करें।

जमीन अच्छी है, खाद अच्छा है, परंतु पानी अगर खारा है, तो फूल खिलते नहीं हैं। भाव अच्छे हैं, कर्म भी अच्छे हैं, मगर वाणी खराब है, तो संबंध कभी टिकते नहीं हैं।

Swami Vivekananda Success tips

सब कुछ खोने से ज्यादा बुरा उस उम्मीद को खो देना जिसके भरोसे हम सब कुछ वापस पा सकते हैं।

अगर धन दूसरों की भलाई करने में मदद करें, तो इसका कुछ मूल्य है। अन्यथा ये सिर्फ बुराई का ढेर है। इससे जितना जल्दी छुटकारा मिल जाए, उतना बेहतर है।

Swami Vivekananda Prerak Vichar

बहुत सी कमियों के बाद भी हम खुद से प्रेम करते हैं, तो दूसरों में एक कमी से कैसे घृणा कर सकते हैं।

पहले हर अच्छी बात का मजाक बनता है। फिर विरोध होता है। अंत में उसे स्वीकार कर लिया जाता है।

Swami Vivekananda Tips in Hindi

उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।

युवा वही होता है, जिसके हाथों में शक्ति, पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article