CBSE की तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल, ‘Native’ शब्द पर जताई आपत्ति

CBSE की तीन भाषा नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ‘नेटिव’ शब्द के इस्तेमाल पर सवाल उठाया गया। कोर्ट ने भाषा नीति की व्यवहारिकता, योग्य शिक्षकों की उपलब्धता और इसे लागू करने के लिए स्कूलों की तैयारियों पर भी चिंता जताई।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तीन भाषा नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कई अहम सवाल उठे हैं। कोर्ट ने खास तौर पर नीति में इस्तेमाल किए गए ‘Native’ यानी ‘मूल निवासी’ शब्द पर सवाल उठाया। जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा कि ‘Native’ शब्द का संबंध औपनिवेशिक दौर से रहा है। ऐसे में भारतीय भाषाओं के लिए इस शब्द के इस्तेमाल पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए। यह मामला केंद्र की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत लागू की जा रही CBSE की तीन भाषा व्यवस्था को चुनौती देने वाली याचिकाओं से जुड़ा है।

CBSE Third Language Police

CBSE की तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल

‘Native’ की जगह ‘इंडिजिनस’ (Indigenous) क्यों नहीं?

End of Feed