SCI Vacancy 2026: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक बार विंडो शुरू होने के बाद उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती की पूरी जानकारी और जरूरी योग्यता जरूर देख लेनी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती
जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। ध्यान रहे, आयु सीमा की गणना 1 सितंबर 2026 को की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Delhi High Court में PA के 150 पदों पर शुरू हुए आवेदन, जानें अप्लाई का तरीका
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी (Non-Creamy Layer), पूर्व-कर्मचारी और विकलांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपये रखा गया है। इसके अलावा बैंक चार्ज भी लागू होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद टाइपिंग स्पीड टेस्ट और फिर इंटरव्यू लिया जाएगा, जिसमें आपकी पर्सनैलिटी आंकी जाएगी।
परीक्षा के बारे में
लिखित परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे। इनमें जनरल अंग्रेजी और कॉम्प्रिहेंसन के 20, जनरल एप्टिट्यूड के 15, सामान्य ज्ञान के 15, भारतीय संविधान में न्यायपालिका से जुड़े प्रावधानों के 15, Supreme Court Rules 2013 के 10, Supreme Court Officers and Servants Rules 1961 के 10 और Computer Knowledge के 15 सवाल शामिल होंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में शिक्षकों के 15 हजार से अधिक पदों पर निकली सीधी भर्ती, देखें आवेदन की तारीखें और पूरा शेड्यूल
